अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की कोशिश के बाद अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान के भीतर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई।
ईरान के दक्षिण-पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत में आज यानी रविवार सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद प्रांतीय प्रशासन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी कर राहत और बचाव एजेंसियों को पूरी तरह एक्टिव कर दिया। खुजेस्तान के गवर्नर सैयद मोहम्मद रजा मौलाइजादेह ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टीमें भेजी गई हैं और हालात का लगातार जायजा लिया जा रहा है।
अमेरिका अपनी आजादी के 250वें वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस बीच वॉशिंगटन डीसी में खराब मौसम ने कुछ देर के लिए कार्यक्रमों की रफ्तार धीमी कर दी। हालांकि, कई घंटो की देरी के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना संबोधन दिया। अब लोग ऐतिहासिक आतिशबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में जारी जंग रोकने के लिए जारी बातचीत के बीच इजरायल ने एक नया फ्रंट खोल दिया है। लेबनान में इजरायली हमले का जवाब देते हुए ईरान ने इजरायल के शहरों पर मिसाइलें क्या दागीं, नेतन्याहू की सेना ने तेहरान को बदलापुर बना दिया।
तेलंगाना के एक 28 साल के भारतीय व्यक्ति की फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवर करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कथित तौर पर एक फर्जी आर्डर के कारण हुई। मृतक अमेरिका में पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहा था।
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर चल रही कूटनीतिक कवायद के बीच व्हाइट हाउस में हुई एक अहम बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। ट्रंप सिर्फ ऐसे समझौते को मंजूरी देंगे जो उनकी तय की गई रेड लाइन्स को पूरा करे और ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर प्रभावी रोक लगाए।
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आज यानी शनिवार को कहा कि भारत एक ताकतवर देश है और अपनी सेना का आधुनिकीकरण कर रहा है। भारत के पास भारी औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स क्षमता है, जो उसे उच्च-स्तरीय सैन्य अभियानों को बनाए रखने में सक्षम बनाती है।
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ प्रतिस्पर्धा की दौड़ में जेफ बेजोस की अंतरिक्ष उद्यम कंपनी ब्ल्यू ओरिजिन को बड़ा झटका लगा है। फ्लोरिडा में एक टेस्ट के दौरान कंपनी का न्यू ग्लेन रॉकेट लॉन्चपैड पर ही भीषण विस्फोट के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।






















