अमरपाटन और मैहर क्षेत्र में संक्रामक रोगों व एनसीडी पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज न करने पर कई सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। दो सीएचओ को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी हुआ है, जबकि दस सीएचओ के वेतन कटौती के आदेश दिए गए हैं। साथ ही टीबी खोज अभियान में कम उपलब्धि पर सभी सीएचओ को चेतावनी पत्र जारी कर चार दिन में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जानें 8 नवंबर को क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियोग्राफी दिवस। विल्हेम रॉन्टगन की एक्स-रे खोज, रेडियोग्राफरों की भूमिका और इमेजिंग तकनीक के महत्व पर विस्तृत आलेख।
पन्ना जिले के पटी क्षेत्र की हीरा खदानों में दीपावली के मौके पर चार नायाब हीरे मिले। महादेव प्रसाद प्रजापति को तीन हीरे (2.58, 2.75 और 3.09 कैरेट) और सुरेश कोरी को 1.38 कैरेट का हीरा प्राप्त हुआ। सभी हीरों को पन्ना हीरा कार्यालय में जमा कर जांच और सत्यापन किया गया। गुणवत्ता उच्च बताई गई और हीरों को आगामी सरकारी हीरा नीलामी में रखा जाएगा।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है और निवाड़ी जिले के हेमंत सोनी का पता लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, जो ऋषिकेश में गंगा नदी में गिरने के बाद लापता हो गए थे।
नोबेल पुरस्कार की घोषणा ने दुनिया को एक बार फिर चमत्कार से रूबरू करा दिया। 2025 का नोबेल पुरस्कार फिजियोलॉजी या मेडिसिन (चिकित्सा) में अमेरिका की मैरी ई. ब्रंकॉ, अमेरिका के फ्रेड राम्सडेल और जापान के शिमोन सकागुची को दिया गया है।
सतना (मैहर) जिले के बछौन गांव में स्थित 'फोर्ट ऑफ बछौन' को ब्रिटिश काल में एक अंग्रेज पुरातत्वविद् ने खोजा था और एएसआई की स्मारक सूची में शामिल किया गया था। लेकिन वर्षों की तलाश के बाद भी जब यह किला नहीं मिला तो केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने इसे 'अनट्रेसेबल' मानते हुए स्मारक सूची से हटा दिया है।


















