रीवा के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौवा बाजार में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्री की जान चली गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- विवाह संस्कार हमारी भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण हिस्सा है। पाणिग्रहण संस्कार भारतीय समाज में विशेष महत्व रखता है। विवाह के माध्यम से कन्या अपने नए जीवन की शुरुआत करती है।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री से शादी कर सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर शादी के फोटो और वीडियो भी वायरल हो गए हैं। हालांकि पूर्व मंत्री ने अभी सार्वजनिकतौर पर शादी की पुष्टि नहीं की है। वहीं पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने एक चर्चा के दौरान कहा- दो या तीन मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं।
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर सादगी और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह किसी भव्य आयोजन में नहीं, बल्कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटे ने मां की हत्या कर दी और 72 घंटे तक उसी कमरे में शव के साथ रहा। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, आरोपी पुत्र हिरासत में।
दिल्ली के अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र में एक बड़ा आग का हादसा होते-होते टल गया। संसद भवन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित डॉ. बिशंबर दास मार्ग पर बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई।
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक चंदा गौर के बेटे अभियंत गौर उर्फ टीटू के छतरपुर स्थित घर पर नौकरानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के पीछे बगीचे में एक पेड़ से युवती का शव लटका मिला।
रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफनाने वाले फरार आरोपी देवमुनि मांझी को पुलिस ने 9 महीने बाद उत्तर प्रदेश के घूरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। हत्या में पुत्री की भी संलिप्तता सामने आई है, जो अब भी फरार है।




















