असम के नागांव जिले में 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में हुई गोलीबारी में बालाघाट के हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल शहीद हो गए। गुरुवार को पैतृक गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा में बघेलखंड की संस्कृति, बघेली भाषा और चित्रकूट की विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक मान्यता सहित पांच प्रमुख प्रस्ताव रखे।
ऐतिहासिक रीवा राजवंश के महाराज पुष्पराज सिंह और युवराज दिव्यराज सिंह सिरोंज के महालक्ष्मी महायज्ञ में शामिल हुए। बघेल समाज ने भव्य स्वागत कर तलवार और गदा भेंट की। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियों का दौर शुरू। वरिष्ठ भाजपा नेता केशव सिंह बघेल को मध्यप्रदेश कुक्कुट एवं पशुधन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया। पढ़ें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने GNM प्रथम वर्ष के रिजल्ट पर रोक लगाते हुए नर्सिंग काउंसिल से कॉलेजों के संसाधनों की पूरी रिपोर्ट मांगी है।
सतना और मैहर जिले में 3600 एकड़ जमीन डालमिया सीमेंट को लीज पर देने के विरोध में किसानों ने ट्रैक्टर रैली और महापंचायत की। किसानों ने कहा सहमति के बिना एक इंच जमीन नहीं देंगे।
सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र में महान ट्रांसमिशन लिमिटेड कंपनी पर किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा और खड़ी फसल नष्ट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से शिकायत कर जान-माल की सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
भोपाल की सिंधी सेंट्रल पंचायत ने भगवान झूलेलाल और सिंधी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के नेता अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पढ़ें पूरा विरोध और समाज की प्रतिक्रिया।
देश में दशकों से जारी नक्सली आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है। गृह मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2014 में माओवादी आतंकवाद प्रभावित 182 जिलों की तुलना में अक्टूबर 2025 में केवल 11 जिलों तक इनका आतंक रह गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज जिले के बहुती जलप्रपात का अवलोकन किया, जिसे 10 करोड़ रुपये की लागत से एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जानें इस 650 फीट ऊंचे जलप्रपात के बारे में और क्यों यह पर्यटकों के लिए एक खास जगह है।






















