सतना में धान की बोरियों से 46 किलो गांजा बरामद, कीमत 9 लाख से अधिक। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के रिश्तेदारों पर आरोप, पुलिस जांच में राजनीतिक संरक्षण के संकेत।
इंदौर के खजराना में 29 वर्षीय महिला ने पति पर तीन तलाक, दहेज प्रताड़ना और हलाला के नाम पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पति ने वापस रखने के लिए एक रिश्तेदार से 500 रुपये के स्टाम्प पर हलाला कराया, पर बाद में वादा तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति और सास को हिरासत में लिया।
मध्यप्रदेश के सागर जिले में वन विभाग के अफसरों ने अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की कार्रवाई से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। कुछ दिन पहले भी इनकी खदान में छापा मारा गया था, जहां से बेस कीमती खेर की लकड़ी पकड़ी गई थी और उनके बेटे पर केस दर्ज हुआ था।
सतना जिले के मैहर में हरे बक्से से महिला की लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतका अनीता चौधरी की हत्या घर में चोरी करने घुसे नजदीकी रिश्तेदार ने की थी। वारदात के बाद आरोपी ने लाश को बक्से में बंद कर घर का ताला लगा दिया। तीन दिन बाद भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई और पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ने पर लाश बरामद हुई।
झारखंड के गढ़वा जिले में जमीनी विवाद पर युवक की हत्या करने वाले आरोपी सतना शहर में रिश्तेदार के यहां छिपे हुए थे। पुलिस दबिश से पहले ही दोनों फरार हो गए। महिला रिश्तेदार से पूछताछ जारी है, जबकि गढ़वा और सतना पुलिस की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
सतना जिले में चलती बस में रिश्ते के जीजा द्वारा साली से दुष्कर्म का मामला सामने आया। अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने की भी बात आई सामने। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी चार वर्षीय चचेरी बहन से दुराचार किया। ग्रामीण महिलाओं की सतर्कता से मासूम को बचाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, और पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।



















