मध्यप्रदेश के सागर जिले में वन विभाग के अफसरों ने अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की कार्रवाई से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। कुछ दिन पहले भी इनकी खदान में छापा मारा गया था, जहां से बेस कीमती खेर की लकड़ी पकड़ी गई थी और उनके बेटे पर केस दर्ज हुआ था।

मध्यप्रदेश के सागर जिले में वन विभाग के अफसरों ने अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
सागर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सागर जिले में वन विभाग के अफसरों ने अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की कार्रवाई से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, वन विभाग के अफसरों ने अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें दमोह सांसद राहुल लोधी और बड़ा मलहरा के पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के बहनोई (जीजा) सुरेंद्र सिंह ठाकुर पर एफआईआर दर्ज की है। बांदरी वन विभाग की टीम ने उप वनमंडल अधिकारी शैलष माचरा के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की गई, जहां से बोलेरो ट्रैक्टर ट्राली पिकअप स्कॉर्पियो उत्खनन करने वाली मशीनों को भी जब्त किया है। कुछ दिन पहले भी इनकी खदान में छापा मारा गया था, जहां से बेस कीमती खेर की लकड़ी पकड़ी गई थी और उनके बेटे पर केस दर्ज हुआ था।
वन परिक्षेत्र अधिकारी बांदरी लखन सिंह ठाकुर ने बताया कि वृत्त बहरोल अंतर्गत अवैध कटाई और उत्खनन की सूचना मिल रही थी। जिसके चलते वन मंडल अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के द्वारा टीम गठित की गई, जिसमें जाजेर खदान के पास उत्खनन पाए जाने पर मौके से ट्रैक्टर लाल रंग महेन्द्रा 575 टाली सहित दूसरा ट्रैक्टर पॉवर ट्रैक, बोलेरो पिकअप, खोदने की मशीन, वाहन जब्त किया गया है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि सुरेन्द्र पिता नारायन सिंह ठाकुर, रामसिंह पिता गुलाम लोधी, धनसिंह पिता अजीत सिंह लोधी पर वन अपराध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। यही नहीं, अवैध परिवहन करते हुए सफेद रंग की स्कारपियों गाड़ी को जब्त कर वन परिसर में रखा गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।