भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग हफ्ते के पहले दिन ग्रीन रही। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भी तेजी देखी जा रही है। कई बड़े बैंकों के मजबूत नतीजों से निवेशकों का सेंटिमेंट सुधरा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स उछलकर हाई लेवल पर कारोबार की शुरुआत की।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला
जापान के निक्केई 225 में 0.25 फीसदी की गिरावट
हांगकांग के हैंगसेंग में 0.23 फीसदी की तेजी दिखी
चीन के शंघाई कम्पोजिट ने भी 0.38 फीसदी बढ़त
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग हफ्ते के पहले दिन ग्रीन रही। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भी तेजी देखी जा रही है। कई बड़े बैंकों के मजबूत नतीजों से निवेशकों का सेंटिमेंट सुधरा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स उछलकर हाई लेवल पर कारोबार की शुरुआत की। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 तेजी के साथ खुलने में कामयाब रहा। दरअसल, सोमवार को शेयर बाजार में एक बार फिर रौनक देखने को मिली, जब बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक- सेंसेक्स और निफ्टी- मजबूत बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबारी सत्र में बाजार ने अपनी तेजी की रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए लगातार चौथे सत्र में तेज बढ़त दर्ज की। शेयर बाजार में आया यह उछाल देश में मानसून की उम्मीदें दोबारा जिंदा होने, विदेशी संस्थागत निवेशकों के शुद्ध खरीदार बनने और कुछ अन्य सहायक कारकों से निवेशकों का मनोबल काफी मजबूत होने की वजह से आया है।
अमेरिकी बाजार मिल-जुला कारोबार रहा
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 52900 | +595 | +1.14% |
| नैस्डैक | 25833 | -207 | -0.80% |
| S&P 500 | 7483 | 0 | 0.00% |
सेंसेक्स का प्रदर्शन
बीएसई का संवेदनशील सूचकांक सेंसेक्स 379.66 अंक या 0.48 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 78,143.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स में 300 से अधिक अंकों का उछाल देखा गया।
निफ्टी का प्रदर्शन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मुख्य सूचकांक निफ्टी 50 भी 97.21 अंक या 0.40 फीसदी की मजबूती दर्ज करते हुए 24,368.05 के स्तर पर पहुंच गया। ट्रेडिंग सत्र के दौरान निफ्टी 50 लगातार 24,300 के स्तर से ऊपर बना हुआ था।
रुपया बनाम डॉलर
विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे गिरकर 95.28 पर आ गया।देश के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश ने मॉनसून को लेकर निवेशकों की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना है।
विदेशी निवेशकों का बदला रुख: विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से शुद्ध खरीदार के रूप में सामने आए हैं। इन दोनों प्रमुख कारकों के साथ-साथ कुछ अन्य सहायक कारकों ने भी निवेशकों के मनोबल को और अधिक बढ़ावा देने का काम किया है।
दिग्गज शेयरों का कमाल: निजी क्षेत्र के प्रमुख ऋणदाता एक्सिस बैंक और आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस के शेयरों में 2 फीसदी तक की मजबूत बढ़त देखी गई। मुख्य सूचकांकों की तरह ही व्यापक बाजार भी हरे निशान में खुले। इस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप दोनों ही सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे।

स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह