प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को गिर सोमनाथ में भव्य रोड शो के बाद उन्होंने सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक और विधि विधन से महा-पूजा की। प्रधानमंत्री शाम को वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन भी करेंगे।

सोमनाथ में रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने कुंभाभिषेक और पूजा अर्चना की।
अंदर भगवान शिव का पूजन हुआ,बाहर हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए
पीएम मोदी ने भगवान सोमनाथ का जलाभिषेक और विशेष पूजा की
प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर पहुंचे, सरदार पटेल की मूर्ति पर फूल चढ़ाए

अहमदाबाद। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को गिर सोमनाथ में भव्य रोड शो के बाद उन्होंने सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक और विधि विधन से महा-पूजा की। प्रधानमंत्री शाम को वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री दोनों अवसरों पर जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। दरअसल, गुजरात के सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के आज 75 साल पूरे हो रहे हैं। 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इतिहास के इस बड़े घटनाक्रम का उत्सव मनाने के लिए सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो किमी लंबा रोड शो करते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवाभिषेक किया। पीएम रोड शो खत्म होने के बाद मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति पर फूल चढ़ाए। इसके बाद पीएम ने रिमोट के जरिए मंदिर का कुंभाभिषेक किया। इसके साथ ही वैदिक मंत्रों के बीच 11 तीर्थों के जल से शिखर जल चढ़ाया गया। 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से कलश को मंदिर के ऊपर रखा गया था। अभिषेक के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए मंदिर पर फूल बरसाए गए। वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो किया।

हमले के 1000 साल पूरे
2026 सोमनाथ मंदिर के लिए एक और वजह से खास है। 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर इसे ध्वस्त कर दिया था। उस घटना के हजार साल भी पूरे हो गए हैं।
म्यूजियम देखने गए पीएम मोदी

सूर्यकिरण टीम का एयर शो खत्म होने के बाद पीएम मोदी सोमनाथ ट्रस्ट के म्यूजियम में भी गए। यहां मंदिर के पुराने अवशेष भी रखे हैं। इससे पहले सूर्यकिरण टीम के विमानों ने जामनगर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी और लगभग 182 किमी की हवाई दूरी तय करके 18 मिनट के भीतर सोमनाथ पहुंचे।
शिखर का किया कुंभाभिषेक
पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर के शिखर का पहली बार जलाभिषेक किया। इसके लिए 11 तीर्थों के जल को एक बड़े कलश में रखा गया था। इस कलश को 90 मीटर लंबी क्रेन के जरिए मंदिर शिखर के ऊपर स्थापित किया गया था। जैसे ही मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक पूजन पूरा हुआ और पीएम मोदी ने आरती की। उसी दौरान मंदिर के ऊपर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।

हमारी आध्यात्मिक शक्ति ही सर्वशक्तिमान
पीएम मोदी ने एक्स पर सोमनाथ यात्रा से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा-सोमनाथ में, हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है। फिर से बने मंदिर के भक्तों के लिए दरवाजे खुलने के 75 साल पूरे होने पर अनगिनत लोग एक साथ आए हैं। वो दिन सच में भारत की सभ्यता की यात्रा में एक मील का पत्थर था। विकसित भारत के निर्माण की जड़ में हमारी आध्यात्मिक शक्ति ही सर्वशक्तिमान है।
शिवराज बोले- सोमनाथ अपराजेय चेतना का प्रतीक

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा-आज का दिन भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और आत्मगौरव का एक ऐतिहासिक क्षण है। आज पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह केवल एक मंदिर का उत्सव नहीं बल्कि उस अमर सभ्यता का उत्सव है, जिसने अनेकों आक्रमणों, संघर्षों और विध्वंस के बाद भी अपनी आस्था, संस्कृति और आत्मबल को अक्षुण्ण बनाए रखा। सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक है, जो हर बार नए तेज और नए संकल्प के साथ उठ खड़ी होती है।
सीएम मोहन ने कहा-सांस्कृतिक स्वतंत्रता का जयघोष

इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सदियों के संघर्ष के बाद प्राप्त सांस्कृतिक स्वतंत्रता का जयघोष है। मुख्यमंत्री ने गुजरात की पुण्यधरा पर प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान भगवान श्री सोमनाथ के भव्य मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिवभक्तों को सोशल मीडिया के माध्यम से मंगलकामनाएं देते हुए यह विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़िए...
गुजरात... सोमनाथ मंदिर में नमो ने किया शिव का जलाभिषेक और बजाया डमरू
दुबई एयर शो: IAF का तेजस फाइटर जेट क्रैश; डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा, जांच के आदेश
दुबई एयर शो में भारतीय फाइटर जेट तेजस क्रैश, हादसे में पायलट की मौत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।