दिल्ली की कई जिला अदालतों में आज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। धमकी के बाद साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस और रोहिणी स्थित अदालतों को तुरंत खाली करा लिया गया था और गहन तलाशी अभियान चलाया गया।

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली की कई जिला अदालतों में आज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। धमकी के बाद साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस और रोहिणी स्थित अदालतों को तुरंत खाली करा लिया गया था और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। बम की धमकी के कारण अदालती कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। सभी न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और आगंतुकों को तुरंत इमारतों से बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ते और सुरक्षाकर्मियों ने पूरे परिसर की बारीकी से जांच की। पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए, जहां बम निरोधक दस्ते ने गहन जांच की। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली की अदालतों को ऐसी धमकियों का सामना करना पड़ा है। सितंबर में, दिल्ली उच्च न्यायालय को भी बम की धमकी भरा एक ईमेल मिला था, जिसके बाद न्यायाधीशों को अपनी अदालतों से अचानक उठना पड़ा था और परिसर को खाली कराया गया था। इन घटनाओं ने अदालतों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, दोपहर के भोजन के बाद अदालती कार्यवाही को फिर से शुरू करने की अनुमति मिल सकती है। साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के मानद सचिव, अनिल बसोया, एडवोकेट द्वारा जारी एक सूचना में सदस्यों को सूचित किया गया कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा संबंधी समस्या के कारण, अगले दो घंटों के लिए सभी न्यायालयीन कार्य अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए गए थे। सूचना में सभी सदस्यों से शांत रहने, अधिकारियों के साथ सहयोग करने और अनावश्यक भीड़ या अफरा-तफरी न मचाने का अनुरोध किया गया।
वहीं दूसरी तरफ रोहिणी और पटियाला हाउस कोर्ट में भी तलाशी अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आरोपी जसीर बिलाल उर्फ दानिश की पेशी से पहले पटियाला हाउस कोर्ट में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम जांच की।
आज सुबह दिल्ली के दो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि, गहन जांच के बाद यह पता चला कि धमकी झूठी थी। इसमें किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं था। यह घटना सुबह उस समय सामने आई जब दिल्ली के प्रशांत विहार और द्वारका में स्थित सीआरपीएफ स्कूलों को एक साथ ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के तुरंत बाद, दिल्ली अग्निशमन सेवा और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। धमकी मिलने के बाद, दोनों स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों स्कूलों की अच्छी तरह से जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।