×

देवास... जनपद का घूसखोर सीईओ जीआरएस से ले रहा था 20 हजार रिश्वत

देवास के टोंकखुर्द जनपद पंचायत के सीईओ राजेश सोनी को लोकायुक्त उज्जैन ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। रोजगार सहायक कृष्णपाल सिंह का तबादला करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। टीम में सात से अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

By: Arvind Mishra

Oct 10, 20251:22 PM

view8

view0

देवास... जनपद का घूसखोर सीईओ जीआरएस से ले रहा था 20 हजार रिश्वत

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सोनी को लोकायुक्त टीम उज्जैन ने शुक्रवार सुबह रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

  • टोंकखुर्द का मामला, उज्जैन लोकायुक्त ने पकड़ा
  • सीईओ ने तबादला करने के बदले रिश्वत मांगी थी
  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की कार्रवाई 

देवास। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तो उच्च पदों पर बैठे अफसर भी रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि घूसखोरों का नेटवर्क कितना फैला हुआ है। दरअसल, देवास जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर स्थित टोंकखुर्द अनुभाग में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सोनी को लोकायुक्त की उज्जैन टीम ने शुक्रवार सुबह रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। टीम में सात से अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। सीईओ ने ग्राम रोजगार सहायक से तबादला करने के बदले 20 हजार रुपए डिमांड की थी।

एसपी से लगाई थी गुहार

पीड़ित कृष्णपाल सिंह ग्राम रोजगार सहायक निवासी सोनसर तहसील टोंकखुर्द ने एसपी लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव के समक्ष उपस्थित होकर 29 सितंबर को शिकायती आवेदन देते हुए गुहार लगाई थी कि जनपद के सीईओ राजेश सोनी मेरा ग्राम पंचायत नावदा में तबादला करने के बदले में 20000 रुपए रिश्वत मांग रहे हैं।

कार्यालय में ही पकड़ाया

जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार से कराया गया। सत्यापन में शिकायत सत्य पाई जाने पर शुक्रवार को सुबह-सुबह आवेदक से सीईओ राजेश सोनी को 20000 रिश्वत की लेते हुए जनपद कार्यालय टोंकखुर्द में रंगे हाथ पकड़ लिया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मंदिरों और सूने घरों में चोरी कर दहशत फैलाने वाला कुख्यात गिरोह पकड़ाया

मंदिरों और सूने घरों में चोरी कर दहशत फैलाने वाला कुख्यात गिरोह पकड़ाया

पन्ना पुलिस ने मंदिरों व सूने घरों में चोरी करने वाले कुख्यात गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Loading...

Jan 31, 20264:25 PM

खून के लिए तरसते बच्चे बोले- कलेक्टर मैडम, जीने के लिए खून दिला दो

खून के लिए तरसते बच्चे बोले- कलेक्टर मैडम, जीने के लिए खून दिला दो

रीवा में सरकारी ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, थैलेसीमिया व कैंसर पीड़ित बच्चों ने कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई।

Loading...

Jan 31, 20264:22 PM

डीईओ सहित चार अधिकारी दोषी, तीन प्राचार्य भी फंस गए, सब पर गिरेगी गाज

डीईओ सहित चार अधिकारी दोषी, तीन प्राचार्य भी फंस गए, सब पर गिरेगी गाज

रीवा में स्कूल मरम्मत के नाम पर 28 लाख के फर्जीवाड़े की जांच पूरी, डीईओ सहित अधिकारी व प्राचार्य दोषी पाए गए।

Loading...

Jan 31, 20264:19 PM

13 दिन बाद लापता युवती का शव नदी में मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

13 दिन बाद लापता युवती का शव नदी में मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

रीवा के मनगवां में 13 दिन से लापता युवती का शव नदी में मिला, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।

Loading...

Jan 31, 20264:14 PM

पानी के लिए मोलभाव! रेल मंत्री तक पहुँची यात्री की शिकायत, वेंडर पर कार्रवाई

पानी के लिए मोलभाव! रेल मंत्री तक पहुँची यात्री की शिकायत, वेंडर पर कार्रवाई

सतना जंक्शन पर रेलनीर की ओवरचार्जिंग का मामला, यात्री की शिकायत पर वेंडर पकड़ा गया, रेलवे अधिनियम में केस दर्ज।

Loading...

Jan 31, 20264:11 PM