प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओड़िशा के झारसुगुड़ा में टेलीकॉम, रेलवे और उच्च शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 60,000 करोड़ से अधिक के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने देश के 8 आईआईटी के विस्तार की आधारशिला रखी। जिससे अगले 4 साल में 10,000 नए छात्रों के लिए जगह बनेगी।

झारसुगुड़ा पहुंचे पीएम मोदी,1700 करोड़ की रेल परियोजनाओं की शुरुआत।
भुवनेश्वर। स्टार समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओड़िशा के झारसुगुड़ा में टेलीकॉम, रेलवे और उच्च शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 60,000 करोड़ से अधिक के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने देश के 8 आईआईटी के विस्तार की आधारशिला रखी। जिससे अगले 4 साल में 10,000 नए छात्रों के लिए जगह बनेगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बीएसएनएल की स्वदेशी तकनीक से बने 97,500 से अधिक 4-जी टेलीकॉम टॉवरों का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने संबलपुर शहर में 5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन भी किया, जिसकी लागत 273 करोड़ है। प्रधानमंत्री ने यहां सेमीकंडक्टर और ईएसडीएम पार्क की स्थापना का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने जय जगन्नाथ... जय मां समलेश्वर... जय मां रामचंडी के जयकारे के साथ अपने वक्तव्य की शुरुआत की। पीएम ने कहा ओडिशा का कलाप्रेम विश्व विख्यात है। कुछ साथी कुछ चित्र बनाकर लाएं हैं, मैं एसपीजी को कहता हूं वे कलेक्ट कर लें। अपने चित्र पर पीछे नाम पता लिख दें। मैं आपको पत्र जरूर लिखूंगा। आपके प्यार के लिए आप सभी युवक युवतियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मोदी ने कहा कि जो संकल्प झारसुगुड़ा की धरती से लिया गया है, वह पूरे देश को आत्मनिर्भरता और विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगा। पारादीप से झारसुगुड़ा तक औद्योगिक क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। आने वाले समय में जहाज निर्माण (शिप बिल्डिंग) भारत की आर्थिक और सामरिक ताकत को नई दिशा देगा।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की सेवा और सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। आज ही 50 हजार परिवारों को पक्के घर की स्वीकृति दी गई है। देश में अब तक 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं। ओडिशा में भी हजारों घर बन रहे हैं। आदिवासी समाज के लिए पीएम जनमन योजना के तहत 40 हजार से अधिक घरों को मंजूरी दी गई है। हमारी सरकार गरीबों के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि हर गरीब तक सुविधाएं पहुंचें।
प्रधानमंत्री ने बीएसएनएल की 4जी सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि जिस देश ने टूजी, थ्रीजी और 4जी में काफी देरी से कदम रखा, आज वही देश अपनी स्वदेशी तकनीक पर आधारित टेलीकॉम सेवा शुरू कर रहा है। बीएसएनएल अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में पूरी तरह देसी तकनीक के साथ 4जी की ताकत लेकर सामने आया है। इससे देश के दूर-दराज के 30 हजार गांवों में हाईस्पीड इंटरनेट पहुंचने वाला है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश तेजी से शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट में निवेश कर रहा है। इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है, ताकि युवा अपने ही शहर में लैब और स्टार्टअप शुरू कर सकें। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने ओडिशा में दो सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दी है। अब छोटी सी चिप, जो फोन, गाड़ियों और कंप्यूटर में लगती है, ओडिशा की धरती पर बनेगी। पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि ऐसी हाईटेक इंडस्ट्री यहां लग सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने और इसकी आर्थिक ताकत पर चर्चा की। जानिए ब्रिक्स की वैश्विक हिस्सेदारी और विकास से जुड़ी खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी। व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने BRICS बिजनेस फोरम में सदस्य देशों से पेमेंट सिस्टम लिंक करने, लोकल करेंसी में ट्रेड और डिजिटल व्यापार को सुगम बनाने की अपील की।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बोलेरो के बीच भीषण टक्कार हुई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का प्लेन रात करीब 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट और गार्ड आॅफ आॅनर के बाद पुतिन का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ।
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह