मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल में दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते धुआं चारों मंजिलों में फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।

चार्ली जवानों की सतर्कता और पुलिस का रेस्क्यू आपरेशन
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में धुएं से मच गई अफरा-तफरी
जोखिम से बचने लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों के सहारे निकाला
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल में दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते धुआं चारों मंजिलों में फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय अस्पताल में प्रसूताओं समेत करीब 20 मरीज भर्ती थे। गश्त पर तैनात चार्ली पुलिसकर्मियों की सतर्कता और थाना पुलिस के साहसिक कदम से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अस्पताल परिसर से धुआं निकलता देख चार्ली पुलिसकर्मियों ने तुरंत अस्पताल स्टाफ और बागसेवनिया पुलिस को अलर्ट किया।
हाथों में उठाकर बचाई जान
एएसआई वीरमणि पांडे के नेतृत्व में करीब 15 पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। जोखिम से बचने के लिए लिफ्ट के बजाय बाहरी सीढ़ियों का सहारा लिया गया। बिजली बंद होने और आईसीयू में अंधेरा होने के कारण पुलिसकर्मियों और स्टाफ ने मरीजों को हाथों से उठाकर व सहारा देकर बाहर निकाला। खिड़कियां खुली होने से धुआं बाहर निकल रहा था, जिससे रेस्क्यू में मदद मिली। सुरक्षित निकाले गए प्रसूताओं और अन्य 20 मरीजों (कुल 21 मरीज) को तत्काल पास के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय रहवासियों में आक्रोश
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग इमरजेंसी कक्ष के इलेक्ट्रिकल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पास में रखीं प्लाई की अलमारियों और अन्य सामान ने तुरंत आग पकड़ ली। धुएं का गुबार आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने अस्पताल संचालकों के खिलाफ जमकर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। दुर्घटना के बाद अस्पताल को पूरी तरह खाली कराकर बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच और अस्पताल के फायर सेफ्टी मानकों की पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़िए...
मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एनआईसीयू में आधी रात लगी आग, 3 नवजात झुलसे... जबलपुर रेफर
परसमनिया पीएचसी बदहाल, 85 गांवों की सेहत का जिम्मा और अस्पताल खुद सुविधाओं के लिए मोहताज

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह