मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कई बार पत्र लिखने के बावजूद एक भी शेर नहीं दिया। मध्यप्रदेश को 11 साल से लटकाए रखा। वहीं अब मध्यप्रदेश में पुनर्वासित अफ्रीकी चीते गुजरात के जंगलों की नई पहचान बनने जा रहे हैं। अफ्रीका से भारत लाए जाने के बाद यह पहला मौका होगा, जब चीतों की अंतरराज्यीय शिफ्टिंग की जाएगी।

अगस्त-सितंबर तक शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद
सभी चीतों को पहले भारतीय वातावरण के अनुरूप तैयार किया
दूसरे राज्य में पुनर्वासित कर चीता प्रोजेक्ट का बढ़ा रहे दायरा
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कई बार पत्र लिखने के बावजूद एक भी शेर नहीं दिया। मध्यप्रदेश को 11 साल से लटकाए रखा। प्रदेश सरकार उन्हें बब्बर शेर भेजने के लिए पत्र लिखती है और बदले में वह एक नई शर्त लगाते रहे। कूनो-पालपुर सेंक्चुरी 1996 में बनाई गई थी। मध्यप्रदेश सरकार ने 2003 में सेंक्चुरी के लिए गुजरात से शेर भेजने के लिए पत्र लिखा था। यही नहीं, इसके लिए 24 गांवों के 1545 परिवारों को वहां से विस्थापित भी कर दिया गया। 2007 में केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई तो गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर करते हुए कूनो सेंक्चुरी के लिए शेर देने से मना कर दिया। जबकि अभी भी कूनो सेंक्चुरी गुजरात के गिरि अभयारण्य से हर मामले में बेहतर है। वहीं अब मध्यप्रदेश में पुनर्वासित अफ्रीकी चीते गुजरात के जंगलों की नई पहचान बनने जा रहे हैं। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और चीता प्रोजेक्ट स्टीयरिंग कमेटी ने कूनो नेशनल पार्क से दो नर और दो मादा चीतों को गुजरात के कच्छ स्थित बन्नी ग्रासलैंड में शिफ्ट करने की मंजूरी दे दी है। अफ्रीका से भारत लाए जाने के बाद यह पहला मौका होगा, जब चीतों की अंतरराज्यीय शिफ्टिंग की जाएगी।
नौरादेही से पहले कच्छ भेजेंगे
पहले कूनो और गांधीसागर के बाद चीतों को मध्य प्रदेश के ही नौरादेही (वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व) में बसाने की तैयारी थी। लेकिन, अब नौरादेही से पहले इन्हें कच्छ भेजा जा रहा है। कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना से लाए गए चीतों को पहले भारतीय वातावरण के अनुरूप तैयार किया गया।
एमपी में अभी 53 चीते
अब इन्हीं चीतों को दूसरे राज्य में पुनर्वासित कर चीता प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ाया जा रहा है। विभागीय अफसरों का कहना है कि अगस्त-सितंबर तक शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। मप्र में अभी 53 चीते हैं। इनमें से 50 कूनो तो 3 गांधीसागर में हैं। नौरादेही को चीतों के तीसरे घर के लिए पूरी तैयारी भी थी।
शिफ्टिंग विशेषज्ञों की निगरानी में होगी
मध्यप्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक व राज्य वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन के मुताबिक, कूनो नेशनल पार्क में चीतों ने भारतीय परिस्थितियों में खुद को बेहतर तरीके से ढाल लिया है। अब चीता प्रोजेक्ट के तहत गुजरात के कच्छ स्थित बन्नी ग्रासलैंड में अंतरराज्यीय शिफ्टिंग की तैयारी है। यह कदम देश में चीता लैंडस्केप को अलग-अलग राज्यों तक विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा। चीतों की स्वास्थ्य स्थिति, मूवमेंट और व्यवहार की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। शिफ्टिंग पूरी तरह वैज्ञानिक मानकों और विशेषज्ञों की निगरानी में की जाएगी।
यह भी पढ़िए
बोत्सवाना से लाए गए चीतों ने पूरा किया क्वारंटीन, ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिलेगा नया विस्तार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।