सीएम ने संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने एमपी नीति आयोग की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। सम्मान सामारोह के दौरान सीएम ने आठ जिलों के कलेक्टरों को बुलाकर गोल्ड मेडल से नवाजा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के आकांक्षी जिलों और आकांक्षी विकासखंडो के अधिकारियों को सम्मानित किया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
अच्छा काम करेंगे तो सरकार आपके साथ है, कहीं कमी करेंगे तो सरकार आपको देख रही है। दीनदयाल जी का दर्शन है कि अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव और सुधार लाया जाए। देश और प्रदेश के सभी जिले, ब्लॉक और हर इकाई में हर योजना का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचना चाहिए। हम कई लोकलुभावन योजनाओं पर काम करते हैं, लेकिन उन्हें बारीकी से देखने की जरूरत है। यह बात सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही। दरअसल, बुधवार को सीएम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कलेक्टरों को सम्मानित कर रहे थे। जहां सीएम ने संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने एमपी नीति आयोग की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। सम्मान सामारोह के दौरान सीएम ने आठ जिलों के कलेक्टरों को बुलाकर गोल्ड मेडल से नवाजा। बाकी अवॉर्ड अन्य जिलों में भेजे जाएंगे। बड़वानी के कलेक्टर गुंचा सनोबर छुट्टी पर होने के कारण अवार्ड लेने नहीं आ सकीं। इसके बाद तत्कालीन कलेक्टर राहुल हरिदास और दमोह के कलेक्टर सुधीर कोचर को गोल्ड मेडल दिया गया। विदिशा जिले के तत्कालीन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, टीकमगढ़ के कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और तत्कालीन कलेक्टर अवधेश शर्मा, निवाड़ी के कलेक्टर लोकेश जांगिड़ और तत्कालीन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा व खंडवा के कलेक्टर को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
मध्यप्रदेश में पिछले साल एक जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक नीति आयोग द्वारा चलाए गए संपूर्णता अभियान में अच्छा काम करने वाले जिलों के कलेक्टर और तत्कालीन कलेक्टर आज सम्मानित किए गए हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2014 के बाद पीएम मोदी ने पूरा परिदृश्य बदल दिया है। कई सेक्टर में नवाचार किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। 2003 तक प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, अब 30 कॉलेज बनने जा रहे हैं और अगले सवा साल में 10 और खुलेंगे। इसके साथ ही हर संभाग में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोलने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य बनेगा।
सीएम ने कहा कि एक साल में साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ाया गया है। अगले छह साल में इसे एक लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य है। दो दिन पहले पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। अक्टूबर में बड़ा कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। अब अलग-अलग विषयों पर आधारित कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे हैं और निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश आकर सात बार मार्गदर्शन दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के आलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा) में होने वाला दुर्लभ 'नूरजहाँ आम' (Noorjahan Mango) अपने 5 किलो तक के वजन और शाही स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है। जानिए इस लक्ज़री मैंगो की कीमत और इसका दिलचस्प इतिहास।
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।