बरगी डैम में डूबे क्रूज के कैप्टन महेश पटेल ने सरेंडर कर दिया। हादसे के करीब 40 घंटे बीतने के बाद कैप्टन सामने आया। क्रूज के कैप्टन महेश पटेल से एमपीटी में पूछताछ की जा रही है। महेश पटेल 2006 से क्रूज चला रहा है।

क्रूज हादसे में चार लापता लोगों की तलाश जारी
सेना-एनडीआरफ-एसडीआरएफ के जवान जुटे
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
बरगी डैम में डूबे क्रूज के कैप्टन महेश पटेल ने सरेंडर कर दिया। हादसे के करीब 40 घंटे बीतने के बाद कैप्टन सामने आया। क्रूज के कैप्टन महेश पटेल से एमपीटी में पूछताछ की जा रही है। महेश पटेल 2006 से क्रूज चला रहा है। उसे 2012 में लाइसेंस मिला था। कैप्टन ने बताया कि मौसम को लेकर उसे कोई जानकारी नहीं थी। उसने माफी भी मांगी है। इधर, एक दिन पहले बरगी क्रूज हादसे में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पायलट, हेल्पर और टिकट प्रभारी को बर्खास्त कर दिया है। वहीं मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही रीजनल मैनेजर को हेडक्वर्टर अटैच कर दिया गया है।
लहरों के कारण रेस्क्यू में समस्या
बरगी डैम में लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह करीब 7 बजे से सर्चिंग फिर शुरू की गई है। सेना के साथ एनडीआरएफ-एसडीआरएफ वोट से सर्चिंग कर रही है। तेज हवा और डैम में उठ रही लहरों के कारण रेस्क्यू में समस्या आ रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।
रुक-रुक कर चला रहे रेस्क्यू
सर्चिंग टीम ने लापता लोगों की तलाश के लिए दायरा बढ़ा दिया है। एसडीओपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि बीच-बीच में सर्चिंग कुछ देर के लिए रोकी जाती है। छोटी वोट होने के कारण तेज हवा में रेस्क्यू अभियान संभलकर चलाना पड़ रहा है।
डैम की लहरें समुद्र जैसी थीं
एमपी टूरिज्म बोर्ड में एडवाइजर कमांडेंट राजेंद्र निगम ने बताया कि 2006 में इसी क्रूज को डिजाइन किया गया था। यह उम्दा टेक्नोलॉजी का क्रूज था। इसमें दोनों तरफ नीचे लगे हल्क ज्यादा थे, इसलिए यह टर्न नहीं कर पाया। डैम में लहरों की स्थिति समुद्र, खासकर अरब सागर की लहरों जैसी थी। पूरे एमपी और देश में तेज हवा चलने पर नाव नहीं चलाने की एडवाइजरी जारी करने का प्लान बनाया जा रहा है।
तीन बच्चों समेत चार लापता
हादसे को हुए 48 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। अब भी तीन बच्चों समेत चार लापता लोगों की बॉडी नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक सर्चिंग में नई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। कोशिश करेंगे कि नेट बिछाई जाए जिससे कोई बॉडी होगी तो वह फंसकर बाहर आ जाएगी।
मशीनों से क्रूज को निकाला बाहर
डैम से बड़ी मशीनों की मदद से क्रूज को बाहर निकाला गया। गोताखोरों ने काफी देर तक गायब लोगों को क्रूज के अंदर तलाश किया। जब वे नहीं मिले, तो क्रूज को पानी से बाहर निकालकर जेसीबी से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान पर्यटन विभाग के मुख्य सचिव इलैया राजा टी, जबलपुर कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद रहे। लगातार रेस्क्यू चल रहा है, लेकिन अभी तक गायब चार लोगों का पता नहीं चला है।
यह भी पढ़िए...
जबलपुर क्रूज हादसा: अब तक 9 लोगों की मौत... 10 लापता... मृतकों में परिजनों को सरकार देगी 4-4 लाख


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 3600 एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर 14 हजार से स्टाइपेंड 30 हजार करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जानें क्या है पूरा मामला और स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका असर।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को प्रदेशभर से पहुंचे हजारों आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन के बैनर तले एकजुट हुए कर्मचारियों ने आंबेडकर मैदान में विशाल धरना दिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव का रण अब अपने अंतिम और सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। 30 जुलाई को ईवीएम में बंद हुए राजनीतिक दिग्गजों के भाग्य का फैसला मतगणना के साथ सामने आ जाएगा। उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी और कांग्रेस ने घनश्यास सिंह पर दांव लगाया है।
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलानी बायपास पर बीती देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
मध्यप्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या को भले ही वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता माना जा रहा हो, लेकिन इसके साथ ही प्रदेश में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो चुका है।अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार देखने में आया है जब महुआ और तेंदूपत्ता बीनने के दौरान इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बाघ ने अपना शिकार बनाया है।
केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को देशभर के युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे।
सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। 2023 के विधानसभा चुनाव में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का है आरोप। 4 अगस्त को होगी सुनवाई।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़ियाकलां में आवासीय परिसरों में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने सख्ती शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1018 नोटिस और 15 से अधिक परिसर सील।
इंदौर के चंदन नगर में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन। मौलाना जर्जिस अंसारी पर FIR की मांग, पुलिस जांच में जुटी।
संसद में राम मंदिर के चढ़ावे पर विपक्ष के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में VHP और बजरंग दल ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया।