आज से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र 24 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान यूसीसी समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करेगी। वहीं कांग्रेस कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, ओबीसी आरक्षण, बिजली संकट और केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित लोगों के विस्थापन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

मुखौटा पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक...खाद संकट पर घेरा
मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के मुखौटे पहनकर जताया विरोध
ओबीसी महासभा के सदस्यों की पुलिस से झड़प
उज्जैन जमीन खरीदी पर कार्यवाही दो बार स्थगित

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को ही मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 पेश कर दिया है। विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस पर मंगलवार को चर्चा कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। वहीं विधानसभा में उज्जैन जमीन खरीदी मामले पर चर्चा को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों का शोर-शराबा जारी रहा। इसके चलते विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित की गई। उधर, ओबीसी महासभा मध्य प्रदेश के सदस्य 27 फीसदी आरक्षण लागू कराने और 13 प्रतिशत पदों को होल्ड फ्री करने की मांग को लेकर विधानसभा घेरने निकले। पुलिस ने उन्हें रंगमहल चौराहे पर रोक लिया। इससे दौरान भड़के प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़े तो पुलिस ने वाटर कैनन चला दी। इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के मुखौटे पहनकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और किसानों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा- प्रदेश का किसान खाद के लिए भटक रहा है, लेकिन उसे खाद की जगह सिर्फ टोकन दिए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश का किसान गंभीर संकट से गुजर रहा है। मूंग, गेहूं और सोयाबीन उत्पादक किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। सरकार में किसानों को खाद देने के बजाय टोकन और ओटीपी का खेल चल रहा है।
खंडेलवाल बोले- हर समाज के साथ खड़ी हो कांग्रेस
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा- मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस आखिर UCC का विरोध क्यों कर रही है। वो एक समाज को लेकर क्यों आंदोलन करते हैं। उन्हें तो हर समाज, हर धर्म के साथ खड़ा रहना चाहिए, जो विपक्ष की भूमिका होती है। वहीं विधायक झूमा सोलंकी ने कहा- आज की कार्य सूची में समान नागरिक संहिता विधेयक नहीं था। इसके बावजूद यह अचानक क्यों लाया गया?जोबट विधायक सेना पटेल ने कहा- सरकार उज्जैन के मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहती है इसलिए UCC विधेयक सदन में लेकर आए हैं।
एक साथ 14 विधेयक पर कांग्रेस विधायकों को आपत्ति
विधानसभा सचिवालय ने आज की पूरक कार्य सूची जारी करते हुए 14 विधेयक की जानकारी सदन को दी। एक साथ इतने विधेयक पेश किए जाने पर कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर से सवाल किया कि जब यह विधेयक कार्य सूची में शामिल नहीं थे तो अचानक इन्हें क्यों लाया गया है। इस पर तोमर ने कहा- कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इस पर चर्चा हुई थी। इसके बाद यह विधेयक सदन में ले आए हैं। कल इन पर चर्चा होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कांग्रेस विधायक सचिन यादव, बाला बच्चन ने कहा कि अगर सदन को विश्वास में नहीं लिया जाएगा तो यह परंपरा ठीक नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- कार्य मंत्रणा समिति के बाद विधेयक टेबल पर आते हैं। विधेयक की पूरी जानकारी विधायक दिनभर पढ़ सकते हैं। हालांकि, बाला बच्चन की आपत्ति इसी बात को लेकर बनी रही कि 16 विधेयक पेश किए तो कार्य सूची में क्यों नहीं लाए गए, ऐसी क्या स्थिति थी।

शिवराज का मुखौटा किया धारण
कांग्रेस के विधायक, मुख्यमंत्री समेत सत्ता पक्ष के नेताओं के मुखौटे लगाकर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम दोनों फाइल-फाइल खेल रहे हैं। किसानों को समय पर न खाद मिल रही है, न बीज मिल रहा है।
सरकार से जवाब मांगेगा विपक्ष
सिंघार ने कहा-चुनाव के समय भाजपा किसानों से वोट मांगती है, लेकिन जब एमएसपी और किसानों के अधिकारों की बात आती है, तो सरकार और उसके मंत्री नजर नहीं आते। सरकार किसानों के आंसू पोंछने के बजाय उन्हें और परेशान कर रही है। कांग्रेस विधानसभा के मानसून सत्र में खाद संकट, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े सभी मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।
चिटनीस बोलीं- महाराष्ट्र के मध्यप्रदेश भवन की हो मरम्मत
विधायक अर्चना चिटनीस ने महाराष्ट्र के पंढरपुर स्थित मध्य प्रदेश सदन की मरम्मत और वारकरियों के लिए विकास कार्य की ओर राज्यमंत्री, पर्यटन विभाग का ध्यान आकृष्ट किया। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- 2003 में यह निर्माण कार्य मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल द्वारा कराया गया था। इसके बाद समय-समय पर मंडल द्वारा इसकी मरम्मत और सुधार के काम किए गए हैं। विधायक चिटनीस से कहा कि लंबे समय तक यही स्पष्ट नहीं था कि यह प्रॉपर्टी किस विभाग के अधीन है? यहां लाखों लोग पहुंचते हैं। भवन की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है। इस प्रॉपर्टी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। मध्य प्रदेश की प्रॉपर्टी होने के बाद भी मध्य प्रदेश के ही श्रद्धालुओं को वहां जाने पर इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विधानसभा में ये विधेयक पेश
जौरा में शक्कर कारखाना शुरू करने धरने पर बैठे विधायक

जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय कैलारस में शक्कर कारखाने का प्रश्न तीन बार रिजेक्ट किए जाने के विरोध में धरने पर बैठ गए। उपाध्याय ने कहा- मुरैना जिले के युवाओं की एक ही मांग थी कि कारखाना फिर से शुरू हो लेकिन सरकार की मंशा ठीक नहीं है। पूर्व विधायक और बीजेपी नेता सूबेदार सिंह सिकरवार ने दलालों के जरिए उस जमीन पर प्लॉटिंग शुरू कर दी है।
डीजे-साउंड सिस्टम वालों पर कार्यवाही न किए जाने पर चर्चा नहीं
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायक देवेंद्र पटेल का नाम पुकारा। वे मौजूद नहीं थे। विधायक पटेल ने मध्य प्रदेश में तेज आवाज के डीजे-साउंड सिस्टम लगाने वालों पर कार्यवाही न किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया था लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो पाई।
घनघोरिया ने पूछा- विधायक कप की राशि का क्या हो रहा
प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस विधायक लखन सिंह घनघोरिया ने खेल विभाग द्वारा सामग्री खरीदी का मामला उठाया। उन्होंने कहा- विधायक कप की राशि का क्या हो रहा है। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- विधायक ने जो जानकारी मांगी थी, वह दे दी गई है। कांग्रेस की सरकार में 6 करोड़ रुपए खेल बजट था, जो बीजेपी सरकार में 815 करोड़ हो गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक स्टेडियम बनाने का काम किया जा रहा है। कोई विधायक खेल प्रतियोगिता कराने की इच्छा रखते हैं तो प्रस्ताव भेजें। सरकार ऐसे मामले में राशि देने का काम करेगी और सहयोग भी करेगी। सारंग ने कहा कि हम सिर्फ अपने फोटो लगाने के लिए प्रतियोगिता आयोजित नहीं करना चाहते।
श्रद्धांजलि को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में बहस
विधानसभा के भीतर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- बरगी क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। नीट परीक्षार्थी अव्यवस्था के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हुए किंतु उनका नाम श्रद्धांजलि सूची में शामिल नहीं किया गया। हम ऐसे लोगों को भी श्रद्धांजलि देते हैं। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह विधानसभा सचिवालय पर टिप्पणी है। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- विधानसभा सचिवालय ने ऐसी गलती क्यों की है? विजयवर्गीय ने कहा कि सिंघार ने एक गलत परंपरा चालू कर दी है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- विधानसभा का सचिवालय सभी सदस्यों का है। अगर उनके पास कोई बड़ी घटना की जानकारी होती है तो वे सचिवालय को सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले जानकारी दे सकते हैं ताकि ऐसे लोगों के नाम भी जोड़े जा सकें।
खबर अपडेट की जा रही है...।

मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण विवाद गहराया। विधानसभा सत्र के पहले दिन ओबीसी महासभा का उग्र प्रदर्शन। जानें क्या है 27% आरक्षण और 13% होल्ड का पूरा मामला।
मध्य प्रदेश में पिछले 12 दिनों से व्यापक बारिश न होने से वर्षा का घाटा 16% तक पहुंच गया है। 39 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कब तक राहत की उम्मीद जताई है।
समर्थन मूल्य पर खरीदे धान की कस्टम मिलिंग के बाद एफसीआई में चावल जमा कराने की प्रक्रिया पर मिल संचालकों ने अतिरिक्त स्टैकिंग भुगतान के आरोप लगाए। उन्होंने पारदर्शिता, नियमों की स्पष्टता और वित्तीय ऑडिट की मांग की।
चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा पथ, मंदाकिनी घाट और सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। अधूरे निर्माण से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है, जबकि गुणवत्ता और कार्य प्रगति पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सतना में वन विभाग की रेस्क्यू टीम को प्रतिदिन मिलने वाली कई कॉल फर्जी साबित हो रही हैं। अधिकारियों ने चेताया कि झूठी सूचनाएं वास्तविक आपात स्थितियों में राहत कार्य में देरी और जोखिम बढ़ा सकती हैं।
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में परीक्षा के दौरान सीनियर छात्रों की जगह जूनियरों के बैठने का मामला सामने आया। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को डिबार किया, जबकि प्रभारी डीन ने अटेंडेंस कम होने और कार्रवाई किए जाने की बात कही।
रीवा की चोरहटा पुलिस ने प्रयागराज से लाई जा रही 1052 शीशी कोडिनयुक्त नशीली कफ सिरप जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई।
सिंगरौली में शासकीय भूमि अतिक्रमण मामले में सिविल जेल भेजे जाने पर ग्रामीण ने एसडीएम न्यायालय में गंभीर आरोप लगाए। प्रशासन ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कार्रवाई को पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप बताया।
सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने उम्मीद जताई कि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी होने पर नवंबर तक रेल सेवा शुरू हो सकती है। रेलवे स्टेशन, पटरियों और पुलों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
पन्ना टाइगर रिजर्व में एक वयस्क बाघ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, जबकि रेलवे ट्रैक पर तेंदुए का शव मिला। दोनों मामलों की जांच जारी है और वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह