सीएम डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी के भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल होकर प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के साथ ही सागर ग्रुप 100 करोड़ रुपए का निवेश लेकर आया है।

भोपाल में 100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगत
कोलार के सतगढ़ी में स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन
भोपाल बनेगा रोजगार हब,100 करोड़ निवेश की घोषणा

भोपाल। स्टार समाचार वेब
सीएम डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी के भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल होकर प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के साथ ही सागर ग्रुप 100 करोड़ रुपए का निवेश लेकर आया है। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई उड़ान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने महत्वपूर्ण संघर्ष किया था। उनके सम्मान में सतगढ़ी क्षेत्र को अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय महान व्यक्तित्व के योगदान को सम्मान देने की दिशा में अहम कदम है।

भोपाल को रोजगार देने वाला शहर बनेगा
सीएम ने कहा- भोपाल तेजी से रोजगार देने वाले शहर के रूप में विकसित हो रहा है। राज्य सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है और उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। बीहड़ की धरती, जहां से देश के लिए वीर सैनिक निकलते हैं, अब देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मिसाइल निर्माण का केंद्र भी बनेगी। सरकार विकास के किसी भी क्षेत्र में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
महिलाओं को 50 हजार करोड़ दे चुकी सरकार
मुख्यमंत्री ने आगामी रक्षाबंधन का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक सरकार प्रदेश की बहनों को 50 हजार करोड़ रुपए प्रदान कर चुकी है। सरकार का लक्ष्य ऐसा रामराज्य स्थापित करना है, जहां कोई भी भूखा न रहे और सभी को रोजगार और विकास के समान अवसर मिले।
यूका की जगह पर बनाएंगे अस्पताल
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति बढ़ने से कांग्रेस परेशान है। यूनियन कार्बाइड मामले के आरोपियों को कांग्रेस नेताओं ने विमान उपलब्ध कराकर देश से बाहर भेजने में मदद की थी। वर्तमान सरकार ने यूनियन कार्बाइड का कचरा हटाने का काम किया है। अब उस स्थान पर स्मारक और अस्पताल विकसित किए जाएंगे। घटना के दो दशक बाद भी कांग्रेस ने इस दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं किया।
वेस्टर्न बाइपास का निर्माण प्रस्तावित
समारोह के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव यह भी कहा कि छोटे उद्योगों की लंबित देनदारियों का भुगतान पिछले माह पूरा कर दिया गया है। साथ ही सतगढ़ी क्षेत्र में वेस्टर्न बाइपास का निर्माण प्रस्तावित है। यह क्षेत्र एयरपोर्ट और रानी कमलापति स्टेशन के निकट होने के कारण औद्योगिक निवेश के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा।
10 हजार लोगों की क्षमता का कन्वेंशन सेंटर
स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क के तहत 25 एकड़ में विश्व स्तरीय कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर भी बनाया जाएगा। इसकी क्षमता 10 हजार से ज्यादा लोगों की होगी। पिछले साल हुई जीआईएस में 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले थे। इनमें से 10 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। हमारी सरकार विरासत के साथ विकास के लक्ष्य पर भी लगातार काम कर रही है।
विधायक बोले-अधिकारियों का करूंगा सम्मान
वहीं समारोह में सीएम की घोषणाओं के बाद स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने जिला प्रशासन से दो टूक शब्दों में कहा-परियोजना के लिए जितनी भूमि की जरूरत हो, उतनी ही अधिग्रहित की जाए और कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। काम समय पर पूरा होने पर सभी संबंधित अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।