मध्यप्रदेश के भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मार्बल फैक्ट्री के पीछे खड़ी एक सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार जलने लगी।

वाहन जलकर पूरी तरह से हुआ खाक, जांच जारी
भिंड। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मार्बल फैक्ट्री के पीछे खड़ी एक सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार जलने लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा वाहन लपटों में घिर गया। आग लगते ही कार के दरवाजे लाक हो गए थे, जिससे अंदर बैठे चालक की जान पर बन आई। कार मालिक गजेंद्र सिंह राजपूत निवासी शितोले का पूरा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
आग लगने के कारणों की हो रही जांच
प्राथमिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन तकनीकी खराबी या सीएनजी गैस लीकेज को संभावित वजह माना जा रहा है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़िए...
कर्नाटक में भीषण हादसा... ट्रक ने बस को मारी टक्कर... दस जिंदगी खाक
गुजरात... एंबुलेंस बनी आग का गोला... पलभर में चार जिंदगी खाक


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी स्कूल शिक्षा विभाग अगले महीने शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा। 2005-2009 के व्यापमं शिक्षकों पर ली जा रही है कानूनी राय। शिक्षक मोर्चा 5 सितंबर को दिल्ली में करेगा आंदोलन।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। जानिए अभिषेक मनु सिंघवी की 4 बड़ी कानूनी दलीलें और भोपाल से दिल्ली तक मचे सियासी घमासान की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आजादी के बाद निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड आज अपने नाम किया है।
रीवा जिले के जवान संजय तिवारी को जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को मार गिराने और असाधारण साहस दिखाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।
काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में सिंगरौली के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित 10 पदक जीते। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पन्ना जिले में बीएससी फाइनल ईयर की टॉपर छात्रा सृष्टि मिश्रा की आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया। पुलिस को वीडियो, सुसाइड नोट और चैट मिले हैं, जिनके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मैहर जिले के किरहाई गांव में जादू-टोना के संदेह में छोटे भाई ने अपने होने वाले दामाद और साथियों के साथ मिलकर बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
एयरफोर्स अधिकारी के घर फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर बंटा और उसके साथी सोशल मीडिया पर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। धमकी भरे वीडियो और अवैध हथियारों की तस्वीरों से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सेवा सहकारी समिति कोटर में सूचना पटल पर वर्षों पुरानी जानकारी प्रदर्शित है। स्थानांतरित और मृत कर्मचारियों के नाम हटाए नहीं गए हैं। किसानों को सही जानकारी नहीं मिलने से पारदर्शिता और निरीक्षण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित स्टार समाचार साइकिल रैली को लोगों ने खूब सराहा। 68 वर्षीय शिराज नवाज खान ने 8 किलोमीटर साइकिल चलाकर युवाओं को प्रेरित किया।