मध्यप्रदेश के ग्वालियर हाईवे पर एक कार टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे में सामने से आ रही कार पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।

12 लोग घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार

ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के ग्वालियर हाईवे पर एक कार टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे में सामने से आ रही कार पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एसएन हॉस्पिटल भेज दिया। दरअसल, दतिया निवासी उर्मिला तिवारी पत्नी हरीमोहन, विवेक तिवारी, राखी तिवारी बुधवार की सुबह 6 बजे अपनी कार से आगरा की ओर से दतिया जा रहे थे। तभी थाना सैंया के कुणाल कॉलेज के पास कार का टायर फट गया। अचानक टायर फट जाने से असंतुलित हो गई।
डिवाइडर को किया पार
बेकाबू कार डिवाइडर को पार करती हुई धौलपुर की तरफ से जा रही कार से टकरा गयी। टक्कर लगते ही धौलपुर की ओर से आ रही कार पलट गई। इस हादसे में दोनों कार में सवार कुल 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ गुरविंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए आगरा भेज दिया।
हादसे में इनकी हुई मौत
अर्टिगा कार चालक रिंकू पुत्र राकेश शर्मा, निवासी तसीमो थाना सैंपऊ धौलपुर राजस्थान व टायर फटने वाली कार के चालक विवेक तिवारी पुत्र हरिमोहन तिवारी, मीना श्रीवास्तव पत्नी अशोक श्रीवास्तव, निवासीगण दतिया मध्यप्रदेश की उपचार के दौरान मौत गई।
आगरा परीक्षा देने जा रहे थे सात युवक
हादसे में पलटी कार में सवार चालक रिंकू व मनमोहन निवासी तासिमो थाना सैंपऊ राजस्थान, अभिषेक, रोहित निवासी राजोरा खुर्द थाना सैंपऊ राजस्थान, जितेन्द्र व राहुल निवासी दौनारी, सैंपऊ राजस्थान, शाहिल निवासी कासगंज धौलपुर, सुमित निवासी गढ़ी लज्जा सैंपऊ राजस्थान अपने घर से कुबेरपुर स्थित विद्यालय में बीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे।
हरिद्वार से लौट रहा था एक परिवार
सैंया में हुए सड़क हादसे में जिस कार का टायर फटा था उसमें परिवार के लोग हरिद्वार से गंगा स्नान कर आने घर दतिया मध्यप्रदेश वापस जा रहे थे। कार में विवेक, मीना, उर्मिला, राखी, मनी, राघव, शिव, व सुमित सवार थे।
यह भी पढ़िए...
गुजरात: मोरबी में डंपर ने मारी टक्कर, कार के हो गए टुकड़े-टुकड़े... इस हादसे में पांच लोंगों की मौत
कर्नाटक: कार और लॉरी की टक्कर... हादसे में पांच लोगों की मौत... वाहन के उड़ गए परखच्चे


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।