मध्यप्रदेश कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर आज चक्काजाम किया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन आगरा-मुंबई हाईवे पर मुरैना से लेकर ग्वालियर इंदौर और खलघाट तक सात जगह किया गया। इंदौर के पिगडंबर पर जीतू पटवारी, हरीश चौधरी मौजूद रहे।

चंबल के ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार
भिंड आरक्षक में झड़प, शाजापुर में पुलिस से नोकझोंक
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर आज चक्काजाम किया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन आगरा-मुंबई हाईवे पर मुरैना से लेकर ग्वालियर इंदौर और खलघाट तक सात जगह किया गया। इंदौर के पिगडंबर पर जीतू पटवारी, हरीश चौधरी मौजूद रहे। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस का चक्काजाम पूरी तरह से फ्लाप रहा। दरअसल, चंबल अचल के मुरैना में नेशनल हाईवे पर कांग्रेस का जाम मात्र एक घंटे चला, जबकि कांग्रेस ने 5 घंटे तक चक्काजाम की घोषणा की थी। इस दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ग्वालियर भेज दिया गया और यातायात धीरे-धीरे बहाल किया गया।
राहुल भदौरिया की आरक्षक से बहस
वहीं अंचल के भिंड के कांग्रेस नेता राहुल भदौरिया और एक पुलिस आरक्षक के बीच झड़प हो गई। आरक्षक एक बुजुर्ग की गाड़ी निकलवा रहा था। इसी बात से नाराज होकर राहुल भदौरिया की आरक्षक से बहस हुई।
सभी नेताओं को भेजा थाने
ग्वालियर में नेशनल हाईवे-44 पर चल रहा चक्काजाम भी खत्म हो गया। अनुमति न होने पर एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देकर हाईवे खाली करने के लिए 2 मिनट दिए, लेकिन निर्देश न मानने पर पुलिस ने बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए सभी नेताओं को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया।
पटवारी बोले- टोकन सिस्टम फेल
इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रोजवास टोल प्लाजा पहुंचकर कहा कि किसानों की आवाज दबाई जा रही है और जरूरत पड़ी तो इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों को गेहूं बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और स्लॉट बुकिंग व टोकन सिस्टम फेल हो चुका है।
शाजापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन
शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर रोजवास टोल प्लाजा पर कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला। सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता यहां जुटने लगे थे। उज्जैन, देवास, तराना और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।
पुलिस से कार्यकर्ताओं नोकझोंक

इधर, उज्जैन के तराना विधायक महेश परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन किया। परमार ने कहा कि तराना और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में शामिल हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ट्रैक्टर हटाने को लेकर नोकझोंक भी हुई।
यह भी पढ़िए...
जबलपुर बरगी डैम हादसा: भोपाल में पर्यटन मंत्री के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत
रीवा में एनएसयूआई प्रदर्शन पर बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस और वाटर कैनन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।