मध्यप्रदेश में रीवा शहर के पॉश इलाके में बीती देर रात अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांति विहार में कांग्रेस एसटी (अधिसूचित जनजाति) प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित कोल की तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी।

आरोपियों द्वारा मौके पर छोड़ी गईं दो मोटरसाइकिल बरामद
हत्या का केस दर्ज, सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच जारी
पिता के रिटायरमेंट से ठीक 3 दिन पहले घर में छाया मातम
रीवा। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में रीवा शहर के पॉश इलाके में बीती देर रात अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांति विहार में कांग्रेस एसटी (अधिसूचित जनजाति) प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित कोल की तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के समय अमित एक दुकान पर सिगरेट खरीदने पहुंचे थे। इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। वहीं आदिवासी समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। दरअसल, देर रात 10 बजे अमित कोल शांति विहार स्थित बैंक के पास एक दुकान पर खड़े थे। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। हमलावरों ने बिना किसी बहस या कहासुनी के सीधे अमित पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वार इतना अचानक और तेज था कि अमित को संभलने का मौका तक नहीं मिला। शरीर पर कई गंभीर घाव लगने के कारण वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

गाड़ियां छोड़ पैदल भागे हमलावर
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत शोर मचाते हुए बदमाशों को दबोचने की कोशिश की। खुद को घिरता देख और भीड़ बढ़ती महसूस कर आरोपी अपनी दोनों बाइक मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पैदल ही फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अमित को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गाड़ियों के नंबर से तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह, दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दो सीएसपी और भारी पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से जब्त दोनों मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन नंबर और इंजन/चेसिस नंबर के आधार पर आरोपियों के मालिकों का सुराग लगाना शुरू कर दिया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
वारदात एचडीएफसी बैंक के पास हुई है, इसलिए पुलिस बैंक व आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों के आने और भागने का रूट ट्रैक किया जा सके। इसके साथ ही पुलिस पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और अन्य सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमें गठित की गई हैं।
मृतक के पिता अनूपपुर में थाना प्रभारी
मृतक अमित कोल के पिता मध्य प्रदेश पुलिस में सेवारत हैं और वर्तमान में अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी हैं। 31 जुलाई को उनका रिटायरमेंट था। घर में सेवा निवृत्ति की तैयारियों और खुशी के माहौल के बीच बेटे की अचानक हुई हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कांग्रेस और आदिवासी समाज में आक्रोश
वारदात की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और आदिवासी समाज के लोग अस्पताल व घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस का दावा है कि आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
चित्रकूट में युवक की संदिग्ध लाश मिली, हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका
आगरा: 'दृश्यम' की तर्ज पर पत्नी ने की पति की हत्या, बाथरूम में दफनाया शव, ऐसे खुला खौफनाक राज

ग्रीष्माकलीन मूंग की खरीदी का कोटा बढ़ाने, खाद की ई-टोकन व्यवस्था को समाप्त करने और दस घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति जैसी विभिन्न मांगों को लेकर भोपाल में डेरा जमाकर बैठे किसानों से बात कर समाधान निकालने का जिम्मा राज्य सरकार ने चार मंत्रियों को दिया है।
मध्यप्रदेश में रीवा शहर के पॉश इलाके में बीती देर रात अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांति विहार में कांग्रेस एसटी (अधिसूचित जनजाति) प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित कोल की तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को तय समय पर धुआंधार चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब पूरा चुनावी मुकाबला साइलेंट मोड में आ चुका है, जहां दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों- भाजपा-कांग्रेस का पूरा ध्यान घर-घर व्यक्तिगत संपर्क, जातीय समीकरण साधने और बूथ मैनेजमेंट पर केंद्रित हो गया है।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट यात्री सुविधाओं के मामले में एक बार फिर देश के शीर्ष 10 हवाई अड्डों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। हालांकि कभी देश में नंबर-1 रहने वाला यह एयरपोर्ट शीर्ष स्थानों को हासिल करने में अब भी पीछे दिख रहा है।
मध्य प्रदेश में मूंग की 100 फीसदी एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। भोपाल में डेरा डाले किसानों के बीच राज्य के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर खरीद सीमा बढ़ाने की मांग की है।
संयुक्त किसान मोर्चा की 'किसान क्रांति पैदल यात्रा' भोपाल पहुंच गई है। मूंग की 100% सरकारी खरीदी और खाद वितरण की मांग को लेकर किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ी। जानिए आंदोलन और जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले से जुड़ी पूरी अपडेट।
भोपाल के चर्चित ट्विशा केस में CBI कोर्ट ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ा दी। सुनवाई के दौरान वॉइस सैंपल और रिमांड को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई।
मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर एक बार फिर सरकार पर दबाव बढ़ने लगा है। केंद्र ने राज्य को 4.54 लाख टन मूंग खरीदी की अनुमति दी है और समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी है। लेकिन इस बीच खुलासा हुआ है कि पिछले साल खरीदी गई साढ़े तीन लाख टन मूंग अब भी गोदामों में पड़ी है, जिसके खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई जनहितैषी फैसलों पर मुहर लगी। प्रदेश सरकार आगामी 7 अगस्त से जन विश्वास अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत मुख्यमंत्री, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी हर शुक्रवार सीधे जनता के बीच पहुंचकर मौके पर ही शिकायतों का निपटारा करेंगे।
रीवा में जल संसाधन विभाग के एक बाबू को पेंशन प्रकरण आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त ने ट्रैप किया। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह