मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में भोपाल-इंदौर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने कुछ ही सेकंड में खुशहाल सफर को मातम में बदल दिया। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में गाय को बचाने के प्रयास में अचानक ब्रेक और टायर फटने की वजह सामने आई है।

सीहोर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में भोपाल-इंदौर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने कुछ ही सेकंड में खुशहाल सफर को मातम में बदल दिया। आष्टा के पास पार्वती थाना क्षेत्र में अहमदाबाद से भोपाल आ रही वर्मा ट्रेवल्स की बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे की वजह बनी सड़क पर अचानक आई एक गाय, जिसे बचाने की कोशिश ने बस को सीधे मौत के मुंह में धकेल दिया। दरअसल, जैसे ही गाय बस के सामने आई, चालक ने तत्काल ब्रेक लगाया, लेकिन यह घातक साबित हुआ। तेज रफ्तार बस का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और केबिन में बैठे हेल्पर की मौता हो गई।

कटर से केबिन काटकर निकाला शव
हादसे का सबसे भयावह दृश्य बस के केबिन में देखने को मिला, जहां हेल्पर सुनील मुकाती (35), निवासी पोलाई कला, शाजापुर बुरी तरह फंस गया। टक्कर के बाद केबिन लोहे के जाल में तब्दील हो गया। जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम ने कटर की मदद से केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
बस में सवार थे 30 यात्री, चार की हालत गंभीर
बस में सवार 30 यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पार्वती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में गाय को बचाने के प्रयास में अचानक ब्रेक और टायर फटने की वजह सामने आई है।
हाईवे की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, जहां जानवरों को बचाने की कोशिश में बड़े हादसे हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो ऐसे हादसे आगे भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़िए...
ग्वालियर: स्कॉर्पियो-ऑटो में भिड़ंत... हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत
जबलपुर से खाटू श्याम जा रहे पांच लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।