मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) जितेंद्र कुमार पांडेय के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार की बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह 6 बजे लोकायुक्त की 20 सदस्यीय टीम ने अधिकारी के दो ठिकानों पर एक साथ छापा मारा।

लोकायुक्त की टीम को पत्नी के नाम हॉस्टल और कई बिल्डिंग
31 साल की नौकरी में 80 लाख वेतन, 2.53 करोड़ का खर्च
लोकायुक्त ने इंदौर के दो ठिकानों पर एक साथ सर्च शुरू की

कुल अनुमानित वेतन (सेवाकाल): 80 लाख
जांच में मिला कुल खर्च/संपत्ति: 2.53 करोड़
अवैध/अनुपातहीन संपत्ति: 1.73 करोड़ रुपए
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) जितेंद्र कुमार पांडेय के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार की बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह 6 बजे लोकायुक्त की 20 सदस्यीय टीम ने अधिकारी के दो ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। प्रारंभिक जांच में ही एआरओ पांडेय के पास उनकी वैध आय से 216.35 प्रतिशत अधिक (करीब 1.73 करोड़ रुपए) की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि जितेंद्र कुमार पांडेय पिछले 31 वर्षों से नगर निगम में सेवाएं दे रहे हैं।
हॉस्टर पर भी दबिश
लोकायुक्त की टीम में डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया शामिल हैं। अधिकारी के घर और उनकी पत्नी भावना पांडेय के नाम पर बने हॉस्टल पर एक साथ सर्च आपरेशन चला रही है।
पत्नी के नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी
छापामार कार्रवाई के दौरान जांच अधिकारियों को पांडेय की पत्नी भावना पांडेय के नाम पर दो बड़ी संपत्तियां मिली हैं। आनंद नगर एक्सटेंशन में 40-50 फीट के प्लॉट पर जी+3 (4 मंजिला) इमारत, जिसकी अनुमानित लागत 1.20 करोड़ है। गजाधर नगर में जी+3 (3 मंजिला) भवन, जहां हॉस्टल का संचालन किया जा रहा है। इसकी निर्माण लागत लगभग 91.50 लाख आंकी गई है।
लक्जरी गाड़ियां और अन्य खर्च
इमारतों के अलावा, एआरओ ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के नाम पर कई दोपहिया और चार पहिया वाहन भी खरीदे हैं। गाड़ियों पर ही लगभग 14 लाख रुपए खर्च किए जाने का आकलन है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद अनुपातहीन संपत्ति का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
आय से अधिक संपत्ति की मिली शिकायत के सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने आरोपी सहायक राजस्व अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक लोकायुक्त की सर्चिंग और दस्तावेजों की छानबीन जारी थी।
15 दिनों में लगातार चौथा बड़ा छापा
इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर आज लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी कर करोड़ों की बेनामी संपत्ति का भंडाफोड़ किया। मध्य प्रदेश में पिछले 15 दिनों के भीतर भ्रष्टाचार के खिलाफ यह चौथी सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 12 अगस्त को जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने मंडला वन मंडल के लिपिक स्वेतांक चौरसिया के आवास पर छापा मारा था। वहीं 5 अगस्त को इंदौर ईओडब्ल्यू ने मेडिकल विभाग के पूर्व स्टोर कीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर दबिश दी। इससे पूर्व 21 जुलाई को इंदौर लोकायुक्त ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल पर कार्रवाई की थी। इन सभी मामलों में अफसरों की करोड़ों रुपए की काली कमाई का पर्दाफाश हुआ है।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश में छापा: इंदौर में बिजली कंपनी का इंजीनियर निकला धनकुबेर... 7.16 करोड़ की काली कमाई उजागर
भुवनेश्वर: 1109 करोड़ का बैंक कर्ज घोटाला... ओडिशा, बंगाल, तमिलनाडु और झारखंड में सीबीआई का छापा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।