मध्यप्रदेश में अब मंत्रियों के बंगले भी सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल, भोपाल में खेल मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवासीय परिसर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर उनके मेडल और प्रशस्ति पत्र चुरा लिए।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में अब मंत्रियों के बंगले भी सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल, भोपाल में खेल मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवासीय परिसर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर उनके मेडल और प्रशस्ति पत्र चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। चोरी की इस वारदात के बाद तमाम सुरक्षा दावों की पोल खुल गई। इससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह सेंधमारी तब हुई जब बंगले पर चौबीस घंटे गार्ड तैनात रहता है। बताया जा रहा है कि 3 अप्रैल को हुई इस घटना में बंगले के स्टोर रूम में रखे महत्वपूर्ण मेडल चोरी कर लिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
यह सबसे हैरानी की बात यह है कि मंत्री के बंगले पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम और गार्ड की तैनाती के बावजूद चोरी की वारदात हो गई। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
खबर अपडेट की जा रही है....

भोपाल के बड़े तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन का बुलडोजर एक्शन शुरू। भदभदा से बैरागढ़ तक 347 निर्माणों को हटाने का पूरा शेड्यूल और विरोध की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर 17 जिला कार्यालयों का भूमिपूजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विचारधारा को अमर बताया। जानें 'गांव-बस्ती चलो अभियान' का पूरा प्लान।
सीधी नगर पालिका ने गरीब परिवारों के लिए मुफ्त शव वाहन सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया। अब अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा, साथ ही अन्य सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।
रीवा के अमहिया मार्ग पर अतिक्रमण हटाने आज नगर निगम की कार्रवाई होगी। 150 से अधिक दुकानों और निर्माणों पर बुल्डोजर चलेगा, सड़क चौड़ीकरण के तहत यातायात सुधार की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ की एमआरआई मशीन चौथी बार बंद हुई। कूलिंग सिस्टम खराब होने से जांच ठप है और मरीजों को निजी सेंटरों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
रीवा में प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान तीन शिक्षकों पर 15-15 हजार रुपए मांगने का आरोप लगा। प्राचार्य ने कुलसचिव से शिकायत की, लेकिन अब तक जांच न होने पर मामले को दबाने के आरोप लग रहे हैं।
सिंगरौली में 8.30 करोड़ से बनी 87 दुकानें वर्षों से बंद पड़ी हैं। नीलामी न होने से नगर निगम को राजस्व नुकसान हो रहा है और परियोजना खंडहर बनने की कगार पर पहुंच गई है।
सतना-मानिकपुर रेलखंड में मालगाड़ी कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। करीब दो घंटे रेल संचालन बाधित रहा, कई ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सतना में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से गेहूं व अन्य फसलें प्रभावित। खरीदी केंद्र तय न होने से किसान परेशान हैं और फसल खराब होने पर रिजेक्शन का खतरा बढ़ गया है।
सतना में बिजली कंपनी की समाधान योजना से अपेक्षित राजस्व नहीं मिलने पर कलेक्टर आज समीक्षा करेंगे। लक्ष्य से दूर वसूली बढ़ाने के लिए अधिकारियों संग बैठक में रणनीति और समन्वय पर जोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह