केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी शुक्रवार को मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही शताब्दी समारोह की स्मारिका यात्री का विमोचन किया गया।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जबलपुर के सिद्धि वाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में शताब्दी स्तंभ का उद्घाटन किया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी शुक्रवार को मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही शताब्दी समारोह की स्मारिका यात्री का विमोचन किया गया। कार्यक्रम से पहले केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन भी किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जबलपुर के सिद्धि वाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद जय श्री बनर्जी को सम्मान पत्र प्रदान किया। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्री मंत्री नड्डा ने कहा-आज हम जहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद कर रहे हैं तो वहीं आज हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि बंगाल को ऐसे कुशासन से मुक्त करवाएं, इसके लिए भी हमें अपना संदेश पहुंचाना चाहिए। अप्रैल-मई में हमें यह मौका भी मिलेगा।

बंगाल में बंगाली असुरक्षित
केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि हम सबको अपने रिश्तेदारों से बातचीत करते हुए प्रजातांत्रिक तरीके से वहां पर बदलाव लाने के लिए योगदान करना होगा। नड्डा ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में बंगाली असुरक्षित हो जाएं, यह विडंबना है। इसलिए अब समय आ गया है कि कुशासन की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंका जाए। इसके लिए सबको एक होना होगा। तभी कुशासन के कुचक्र से मुक्ति मिलेगी।

मुखर्जी ने कांग्रेस की गलती को पकड़ा
वहीं समारोह के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन ने कला, साहित्य, संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाई है, प्रदेश की इस गौरवशाली विरासत पर हमें गर्व है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अगर स्थिर रूप से कांग्रेस का नेतृत्व करते तो आजादी का यह खंडित रूप दिखाई नहीं देता। आजादी के बाद कांग्रेस के नेताओं ने भारत के स्वाभिमान के साथ स्वाधीनता के बाद कश्मीर में गलती की है। मुझे गर्व है कि जनसंख्या के पहले अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उस गलती को पकड़ लिया, जिसका परिणाम देश ने लंबे समय तक चुकाया, लेकिन हमारे राजनीतिक दल ने उस गलती को ठीक किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।