×

मंडला... पिकअप को मारी टक्कर... पलटा ट्रक... तीन की मौत  

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में डेंजर जोन के पास खड़े मटर से भरे पिकअप को सरिये से लटे ट्रक ने टक्कर मार दी, इसके बाद वह पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By: Arvind Mishra

Dec 07, 202512:20 PM

view23

view0

मंडला... पिकअप को मारी टक्कर... पलटा ट्रक... तीन की मौत  

सरिया लदा अनियंत्रित ट्रक पिकअप से टकराते हुए अहमदपुर रोड पर पहुंचकर पलट गया।

  • देर रात भीषण हादसा, ट्रक में लगा था सरिया
  • दो के शव ट्रक के नीचे क्षत-विक्षिप्त मिले

मंडला। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में डेंजर जोन के पास खड़े मटर से भरे पिकअप को सरिये से लटे ट्रक ने टक्कर मार दी, इसके बाद वह पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मंडला में बम्हनी थाना अंतर्गत चौकी अंजनिया क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 स्थित अहमदपुर चौराहा पर देर रात लगभग 1 बजे हुआ।  पुलिस के अनुसार मटर से भरी पिकअप एक्सीडेंटल जोन के समीप लोडेड खड़ी हुई थी। इसी दौरान रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहा सरिया लदा अनियंत्रित ट्रक पिकअप से टकराते हुए अहमदपुर रोड पर पहुंचकर पलट गया।

ट्रक चालक हो गया फरार

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के पास खड़े ढाबा संचालक शीतल गुप्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक में सवार एक बालक और पिकअप वाहन के एक अन्य व्यक्ति के शव को पलटे ट्रक के नीचे से क्षत-विक्षिप्त अवस्था में पड़े रहे। घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद इन्हें निकाला गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था।

मृतकों की हुई पहचान

अंजनिया चौकी पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक राजगढ़ का और पिकअप वाहन जबलपुर का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान ढाबा संचालक शीतल गुप्ता, निवासी अंजनिया निवासी के रूप में हुई है। वहीं ट्रक सवार एक बालक और पिकअप हेल्पर की पहचान नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें...

COMMENTS (0)

RELATED POST

होली पर सीएम मोहन यादव का तोहफा, मप्र कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ा।

होली पर सीएम मोहन यादव का तोहफा, मप्र कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ा।

मध्यप्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों और 4.50 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर। 3% DA बढ़ोतरी के साथ अब मिलेगा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता।

Loading...

Mar 03, 202612:52 PM

MP Weather: मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, नौगांव में पारा 35°C के पार; जानें होली पर मौसम का पूर्वानुमान।

MP Weather: मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, नौगांव में पारा 35°C के पार; जानें होली पर मौसम का पूर्वानुमान।

मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में तापमान में बढ़ोत्तरी। जानें होली पर बारिश की संभावना और मौसम विभाग का लू अलर्ट।

Loading...

Mar 03, 202611:40 AM

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को अपराधी लवकुश शर्मा के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Loading...

Mar 02, 20267:04 PM

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

जबलपुर सीबीआई ने रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को मुंगेर से गिरफ्तार किया है। बायोमैट्रिक मिलान न होने पर खुला फर्जीवाड़ा।

Loading...

Mar 02, 20266:53 PM

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान:  रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान: रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती ने नगर जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष और 2 महामंत्री सहित कई नए चेहरों को जगह मिली है।

Loading...

Mar 02, 20266:43 PM