नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है।

बाढ़ से 1,377 की मौत, 16 लाख आबादी प्रभावित
5,000लापता लोगों की तलाश में स्निफर डॉग्स तैनात
भारत ने फिर 130 टन सामग्री और विशेषज्ञ टीम भेजी

काठमांडू। स्टार समाचार वेब
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है। त्रासदी में अब तक 1,377 लोगों की जान जा चुकी है और 16 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अनुमानित पुनर्निर्माण लागत का 75 फीसदी हिस्सा (लगभग 2.96 लाख करोड़) बुनियादी ढांचे को बहाल करने में लगेगा। 7,570 निजी घर, 48 सार्वजनिक इमारतें, 18 स्कूल और 7 स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो चुके हैं। चुनौती सिर्फ तात्कालिक राहत की नहीं, बल्कि आने वाले कई वर्षों तक सड़क, पुल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को फिर से बनाने की है।

हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के मलबे में तलाश
अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंगों और मलबे में दबे 545 लापता लोगों को खोजने के लिए विशेष प्रशिक्षित कुत्तों की मदद ली जा रही है। हादसा के वक्त साइट पर 1,433 कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से 878 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। लापता लोगों में 50 भारतीय, 34 चीनी और 9 दक्षिण कोरियाई नागरिक भी शामिल हैं।
भारत का राहत और बचाव अभियान
भारत पड़ोसी धर्म निभाते हुए लगातार मदद पहुंचा रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, आठ विशेष उड़ानों के जरिए 130 टन से अधिक सामग्री (टेंट, कंबल, सोलर लैंप, दवाएं और हाइजीन किट) भेजी गई है। भारी जलभराव और मलबा हटाने के लिए पानी निकालने वाले पंप, जनरेटर, लाइटिंग टावर, गैस डिटेक्टर और मड रेस्क्यू सूट मुहैया कराए गए हैं।
भारत ने भेजे 54 विशेषज्ञ
भारत ने 54 विशेषज्ञों को भी नेपाल भेजा है। सुरंगों और मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए 54 विशेषज्ञों की टीम (मेडिकल, फोरेंसिक और रेस्क्यू एक्सपर्ट्स) नेपाल में तैनात है।
यह भी पढ़िए...
नेपाल में कुदरत का कहर: 400 अरब का नुकसान, 1,300 से अधिक मौतें और 5 हजार लोग अब भी लापता


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इजराइल में बिना बहुमत के चुनाव नतीजों के बाद विपक्ष के नेता गादी आइजनकोट ने नई सरकार के गठन के लिए 4 प्रमुख शर्तें रखी हैं। जानें हरेदी सैन्य सेवा, गाजा में हमास के अंत और इजराइली राजनीति के नए समीकरण।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हाल ही में फोन पर अहम बातचीत हुई है। इस बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक या दो ठिकानों को निशाना बनाना अभी बाकी है।
नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में अचानक हुई भारी बर्फबारी के बाद छह भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर सामने आई है। लापता होने वालों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। ये सभी पर्यटक नेपाल की सबसे खूबसूरत और गहरी झीलों में से एक, शे-फोक्सुंडो झील की ट्रेकिंग पर निकले थे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अटलांटा में कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद से मुलाकात की। इस दौरान जी-20 की बैठक के इतर पीएम नरेंद्र मोदी की दिसंबर में प्रस्तावित कनाडा यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई।
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से ठीक चार दिन पहले सर्वे में डेमोक्रेट्स को बढ़त मिलती दिख रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने दो रैलियां रद्द कर टेलीफोन कैंपेन चुना है, वहीं अलास्का में नाम के भ्रम को लेकर कानूनी विवाद गहरा गया है।
रणनीतिक होर्मुज जलमार्ग में एक तेल टैंकर पर विस्फोटक उपकरणों से हमला हुआ है। UKMTO और ईरानी सेना के बयानों में भारी अंतर सामने आया है। पढ़ें इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट।
इजराइल में हालिया आम चुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण देश में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है। इस बीच, विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने सरकार गठन की कवायद तेज करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है।
ब्राजील के चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के चुपचाप अमेरिका जाने की पूरी कहानी, चुनावी धांधली के आरोप और राजनीतिक ड्रामे की विस्तृत टिप्पणी।
इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड को अंडालूसिया से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।