तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली में शनिवार देर रात मची भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है। 55 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस के मुताबिक, अभिनेता विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की अनुमति थी।

पुलिस के मुताबिक, अभिनेता विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की अनुमति थी।

चैन्नई। स्टार समाचार वेब
तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली में शनिवार देर रात मची भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है। 55 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस के मुताबिक, अभिनेता विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की अनुमति थी। लेकिन, 1 लाख 20 हजार स्क्वायर फीट एरिया में 50 हजार से ज्यादा लोग एकत्र हो गए। इस दौरान अभिनेता पांच घंटे की देरी से पहुंचे। विजय को बताया गया कि एक बच्ची गायब हो गई है। उन्होंने मंच से ही उसे खोजने की अपील की, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी के हालात निर्मित हो गए और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। उधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मामले को लेकर रिपोर्ट तलब की है। वहीं, घटना के बाद विजय घायलों से नहीं मिले। वे चार्टर्ड फ्लाइट से सीधे चेन्नई रवाना हो गए।सीएम एम के स्टालिन ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, जिन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है उन्हें एक लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
तमिलनाडु पुलिस ने भगदड़ की जांच के लिए कमिशन का गठन किया है। वहीं, गृह मंत्रालय ने भी तमिलनाडु सरकार से मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में एक्टर विजय और उनकी पार्टी के लोगों से भी पूछताछ हो सकती है।
इधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए एकत सदस्यीय पैनल का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड हाईकोर्ट की जस्टिस अरुणा जगदीशन करेंगी।
मैदान में भीड़ बढ़ने की वजह से विजय को असहज महसूस होने लगा और विजय ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। लोगों की मदद करने के लिए विजय ने भीड़ में पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसी दौरान मौके पर भगदड़ की स्थिति बनने लगी और कुछ ही देर में हालात अनियंत्रित हो गए।
तमिलनाडु के डीजीपी इनचार्ज जी वेंकटरमन के अनुसार, रैलियों में भीड़ कम होती है। मगर, इस बार अचानक से जो भीड़ बढ़ी, इसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। आयोजनकर्ताओं का अनुमान था कि रैली में 10,000 तक लोग आ सकते हैं, मगर मौके पर 50,000 से ज्यादा लोग पहुंच गए। इससे स्थिति अनियंत्रित हो गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।