भोपाल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रशासन अकादमी में हुआ। समारोह के दौरान सीएम ने शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा भी की। समारोह में पहली से आठवीं तक के 55 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में गणवेश की 330 करोड़ की राशि का अंतरण भी किया गया।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रशासन अकादमी में हुआ। समारोह के दौरान सीएम ने शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा भी की। समारोह में पहली से आठवीं तक के 55 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में गणवेश की 330 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण भी सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। दरअसल, शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले सरकारी स्कूलों के 14 शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षकों को 25 हजार की सम्मान निधि, शाल-श्रीफल भेंट कर नवाजा गया। इसमें प्राथमिक व माध्यमिक श्रेणी के आठ और उच्च माध्यमिक श्रेणी के छह शिक्षक शामिल हैं।

वहीं सम्मान समारोह के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के शिक्षकों को अब चौथा वेतनमान दिया जाएगा। इससे 117 करोड़ का अतिरिक्त भार सरकार पर आएगा, लेकिन इसमें भी हमें आनंद की अनुभूति होगी। सरकार शिक्षकों के लिए हमेशा बेहतर काम करेगी। मप्र के सरकारी शिक्षक देश में मौजूद हर बोर्ड (सीबीएसई-आईएससी) को सीधी टक्कर दे रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश के सरकारी स्कूल के बच्चे देश में आयोजित होने वाली कठिन परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों के लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर 24- 26 के लिए वेतनमान लागू किया जाएगा।

यही नहीं, वर्ष 2024 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को समारोह में शाल-श्रीफल, स्मृति चिह्न और पांच हजार रुपए सम्मान निधि भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें शासकीय माध्यमिक शाला लिधौरा, दमोह के माधव प्रसाद पटेल और शासकीय हाई स्कूल, मंदसौर की शिक्षिका सुनीता गोधा शामिल हैं।
शासकीय प्राथमिक शाला बिसोनिया, गुना के शिक्षक जितेंद्र शर्मा, शासकीय उमावि क्रमांक-2, शाजापुर के दिलीप जायसवाल, ईपीईएस भाटीवाड़ा, सिवनी के दिलीप कटरे, शासकीय प्राथमिक विद्यालय, दमोह के श्रीकांत कुर्मी, शासकीय उमावि, रुस्तमपुर, खंडवा की माध्यमिक शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता, शासकीय माध्यमिक विद्यालय सतौआ, दमोह के मोहन सिंह गौंड, शासकीय माध्यमिक शाला चंदेसरा, उज्जैन के अपूर्व शर्मा और शासकीय माध्यमिक शाला उबालाद, अलीराजपुर के उच्च श्रेणी शिक्षक धनराज वाणी शामिल हैं।
मप्र के हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल के सम्मानित शिक्षकों में शासकीय उत्कृष्ट उमावि बाग, धार की राधा शर्मा, शासकीय उमावि, मेडिकल कॉलेज जबलपुर के डॉ. नरेंद्र कुमार उरमलिया, शासकीय उमा संभागीय ज्ञानोदय विद्यालय, तिलीवार्ड, सागर के महेंद्र कुमार लोधी, शासकीय उमावि, जावरा, रतलाम की शिक्षिका विनीता ओझा और माध्यमिक शिक्षक शासकीय हाई स्कूल पांदा, राजगढ़ की शिक्षिका डॉ. सरिता शर्मा, शासकीय उमावि माडल विद्यालय बालाघाट के सौरभ कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।