मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमांत धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्र चित्रकूट और सतना जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी अपने 23 साल पुराने जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है।

सीएम मोहन यादव ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
कहा- चित्रकूट में अतिक्रमण भी बाढ़ की मुख्य वजह
आज भी शहर के कई इलाके जलमग्न,हजारों लोग फंसे

सतना/चित्रकूट। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमांत धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्र चित्रकूट और सतना जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी अपने 23 साल पुराने जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है। गोरगी बांध फूटने से कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया है, वहीं तेज बहाव में रामघाट का प्रमुख बड़ा पुल बह गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय वायुसेना और प्रशासन की टीमों ने मोर्चा संभाला, जिसके बाद हेलीकॉप्टर और नावों के जरिए हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इधर, रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ से उत्पन्न स्थितियों का जायजा लिया और प्रभावितों से मुलाकात की। बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री जलभराव और कीचड़ के बीच पैदल चलकर प्रभावितों के घरों तक पहुंचे। आश्रय स्थलों में शरण लिए हुए लोगों से मुलाकात कर सीएम ने उनका हाल जाना और राहत सामग्री का वितरण किया। लगभग 1 घंटे 10 मिनट के दौरे के बाद वे ओरछा के लिए रवाना हो गए।

प्रभावितों का न हो कोई परेशानी
सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जैसे ही जलस्तर नीचे आता है, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, स्वास्थ्य सुरक्षा और दैनिक जीवन को पटरी पर लाने की व्यवस्था प्राथमिकता से की जाए। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की आधिकारिक सूचना नहीं है।
अतिक्रमण की होगी उच्चस्तरीय जांच
चित्रकूट में बाढ़ के कारणों पर बात करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने अतिक्रमण की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि सिहावल और मंदाकिनी नदियों के प्राकृतिक बहाव में रुकावट और अतिक्रमण की वजह से जलभराव की स्थिति और विकराल हुई है। प्रशासन से इस संबंध में पुराने रिकॉर्ड तलब किए गए हैं और जांच के बाद दोषियों व अवैध निमार्णों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हेलीकॉप्टरों और नाव से रेस्क्यू अभियान
चित्रकूट के मठ-मंदिरों, होटलों और आवासीय इलाकों में पानी भरने के कारण करीब 5 हजार तीर्थयात्री और स्थानीय लोग 10 घंटे तक फंसे रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों को राहत कार्य में लगाया गया, जिन्होंने टापू बने इलाकों और फंसे हुए दो ट्रक चालकों समेत 18 लोगों को एयरलिफ्ट किया। वहीं, स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीमों ने नावों और स्टीमरों की मदद से मकानों की छतों पर आश्रय लिए 500 लोगों को सुरक्षित निकाला।
पांच घंटे थमा मुंबई-हावड़ा रूट
सतना-मानिकपुर रेलखंड के बीच चितहरा और मझगवां स्टेशनों के पास रेलवे ट्रैक पर डेढ़ फीट से अधिक पानी भर जाने और ट्रैक के नीचे की मिट्टी धंसने से मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग करीब 5 घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा।
कई ट्रेनों पर लगा ब्रेक
पवन एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस, सारनाथ, दानापुर, गोदान और रीवा-आनंद विहार समेत 18 यात्री ट्रेनों और 20 मालगाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। वहीं झांसी-मीरजापुर हाईवे और चित्रकूट-सतना मार्ग पर जलभराव के कारण आवागमन रोक दिया गया है। नयागांव-हनुमानधारा मार्ग के पुल की रेलिंग टूट गई है और मानिकपुर-सतना मार्ग का रपटा बहने से कई गांवों का संपर्क टूट चुका है।
10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
सतना जिले में बीते 24 घंटों के दौरान 123.3 मिमी (लगभग 4.85 इंच) रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई, जिससे थाने और रेलवे स्टेशन परिसर तक जलमग्न हो गए। मंदाकिनी नदी का जलस्तर 135.200 मीटर तक पहुंच गया, जिसने वर्ष 2003 के 134.500 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ सहित प्रदेश के 10 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य