ट्विशा शर्मा की मौत का केस अब अपने सबसे निर्णायक दौर में पहुंच गया है। सीबीआई ने इस केस को अपने हाथ में ले लिया है और भोपाल में उनके ससुराल में हुई उनकी मौत से जुड़े आरोपों की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

ट्विशा शर्मा की विदाई से पहले भी सास ने मांगे थे दो लाख
पति समर्थ की रिमांड भी मांगेगी सीबीआई, खुलेगा राज
परिजन बोले-सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज रखें सुरक्षित
पीएम रिपोर्ट अगले तीन से चार दिनों में आने की संभावना
भोपाल। स्टार समाचार वेब
ट्विशा शर्मा की मौत का केस अब अपने सबसे निर्णायक दौर में पहुंच गया है। सीबीआई ने इस केस को अपने हाथ में ले लिया है और भोपाल में उनके ससुराल में हुई उनकी मौत से जुड़े आरोपों की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। बीती देर रात सीबीआई ने भोपाल पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर को फिर से दर्ज किया और ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस से जांच अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु), धारा 85 (पति या उसके रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता) और धारा 3(5) (समान आशय) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं लागू की हैं। यही धाराएं पहले राज्य पुलिस ने भी लगाई थीं।
पूर्व जज के घर पहुंची सीबीआई
इधर, आज यानी मंगलवार को भोपाल में पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। महिला अधिकारियों समेत सीबीआई की विशेष टीम भोपाल के कटारा हिल्स स्थित गिरिबाला के निवास पर जांच के लिए पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी वहां मौजूद रहे। हालांकि उन्हें घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज
दरअसल, ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज को अहम साक्ष्य माना जा रहा है। इसी कारण परिजन इन साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए अदालत पहुंचे हैं। वहीं, दिल्ली एम्स की टीम द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी अगले तीन से चार दिनों में आने की संभावना है। यदि पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है, तो सीबीआई उसी आधार पर आगे की जांच कर चालान पेश करेगी।
शादी में खर्च स्टैंडर्ड के हिसाब नहीं था
एफआईआर में आरोप है कि शादी के समय मृतका के परिवार ने अपनी क्षमता से बढ़कर दहेज दिया था, लेकिन ट्विशा की विदाई के समय उसकी सास गिरिबाला सिंह की मांग पर 2 लाख रुपए भी दिए गए थे। इतने सब के बावजूद शादी के कुछ समय बाद से ही सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह दहेज को लेकर ताने देने लगे थे। वे लोग कहते थे कि शादी में किया गया खर्च उनके स्टैंडर्ड के हिसाब से कम है।
दबाव के चलते ट्विशा ने कराया था गर्भपात
दावा किया जा रहा है कि शादी के बाद ट्विशा को खर्च के लिए पैसे नहीं दिए जाते थे और मायके से आनलाइन पैसे मंगवाए जाते थे। अप्रैल 2026 में ट्विशा करीब एक माह की गर्भवती थी, लेकिन पति और सास ने बच्चे को दूसरे का बताते हुए गर्भ गिराने का दबाव बनाया। मई 2026 के पहले सप्ताह में मृतका के चरित्र पर गलत आरोप लगाकर मानसिक दबाव डाला गया। इसी दबाव के चलते उसने गर्भपात कराया था।
यह भी पढ़िए...
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को MP हाईकोर्ट का नोटिस
ट्विशा शर्मा की मौत पर सीजेआई की दो टूक- केस को सनसनीखेज न बनाया जाए ... निष्पक्ष जांच जरूरी
भोपाल: ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम पूरा, एम्स की टीम लौटी; भदभदा विश्राम घाट में अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह