सुप्रीम कोर्ट में भोपाल की ट्विशा शर्मा के मौत केस की सुनवाई शुरू हो गई है। देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की विशेष पीठ आज इस मामले पर बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई कर रही है। सीजेआई ने कहा कि केस में दो-तीन अहम पहलू हैं।

निर्देश दिया गया है कि परिजनों का इंटरव्यू न लिया जाए
एसजी ने कहा- केस में बाधा बन रहीं पूर्व जज गिरिबाला
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सुप्रीम कोर्ट में भोपाल की ट्विशा शर्मा के मौत केस की सुनवाई शुरू हो गई है। देश के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन जजों चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी एम पंचोली की बेंच सुनवाई कर रही है। सीजेआई ने कहा कि केस में दो-तीन अहम पहलू हैं। दूसरे पोस्टमॉर्टम को लेकर हाईकोर्ट के काम की सराहना करते हुए कहा गया कि हाईकोर्ट ने सराहनीय काम किया है। सीजेआई ने मध्यप्रदेश सरकार के सीबीआई जांच की सिफारिश करने के फैसले की भी सराहना की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि इस मामले में दो-तीन अहम पहलू हैं। उन्होंने कहा- मीडिया भी केस को सनसनीखेज बनाने से बचे। वहीं सॉलिसिटर जनरल (एसजी) ने बताया कि ट्विशा केस की जांच अब सीबीआई अपने हाथ में लेगी। केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह बाधा बन रही हैं। वहीं, ट्विशा परिवार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने एफआई दर्ज करने में देरी और जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए।
केस में कुछ बाते सुनकर हमें हम बहुत दु:ख हुआ
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि सास पूर्व जिला जज हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कहा जा रहा है कि न्यायपालिका मुकदमे का विवरण दे रही है। सीजेआई ने कहा कि कुछ चीजें हमने सुनीं, जिससे हम बहुत दुखी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह कुछ एक्शंस से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि न्यायपालिका निष्पक्ष ट्रायल की अनुमति नहीं दे रही है। कोर्ट ने कहा- हमें इसमें कोई शक नहीं है कि पीड़ित और आरोपी पक्ष जांच में सहयोग करेंगे। हमें इस पर भी कोई संदेह नहीं है कि हमारी राज्य एजेंसी या सीबीआई जो भी जांच कर रहे हैं, वे जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाएंगे और सच्चाई का पता लगाएंगे।
सार्वजनिक रूप से बयान न दें
ट्विशा परिवार के वकील ने कोर्ट को बताया कि वे ट्रायल को मध्य प्रदेश से बाहर ट्रांसफर करने की मांग कर सकते हैं। इसे लेकर CJI ने कहा कि इस पर कोई रोक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम पीड़ित और आरोपी दोनों के परिवार वालों से आग्रह करते हैं कि वे सार्वजनिक रूप से या मीडिया के सामने बयान देने के बजाय जांच एजेंसी के समक्ष अपना पक्ष दर्ज कराएं ताकि चल रही जांच पर कोई प्रभाव न पड़े।
12 मई को हुई थी मौत
मध्य प्रदेश के भोपाल में 33 साल की कॉरपोरेट प्रोफेशनल और पूर्व अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की 12 मई को मौत हुई थी। ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थीं। इसके बाद ट्विशा के परिवार ने ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि उनकी बेटी की मौत के लिए वे जिम्मेदार हैं। वहीं, ससुराल पक्ष का दावा है कि ट्विशा नशे की लत से जूझ रही थीं। अब देश की सर्वोच्च अदालत ने ट्विशा शर्मा से जुड़े संवेदनशील मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए स्वत: संज्ञान लिया है।
प्रताड़ना और दहेज मांग के आरोप
सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मुख्य न्यायाधीश के समक्ष स्वत: संज्ञान लेने की अनुमति के लिए रखा था। नोट में बताया गया है कि मृतका की सास एक रिटायर्ड जिला जज हैं। इसी आधार पर मामले को संस्थागत स्तर पर दबाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। नोट में मानसिक प्रताड़ना, दहेज से जुड़ी मांगों और कथित संस्थागत कवर-अप जैसे आरोपों का भी जिक्र किया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
भोपाल: ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम पूरा, एम्स की टीम लौटी; भदभदा विश्राम घाट में अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह