उत्तरप्रदेश में कानपुर के बिधनू में गुरुवार सुबह साढ़ थाना क्षेत्र के कुड़नी से प्राइवेट कर्मचारियों को कानपुर देहात रनियां फैक्टरी ले जा रही निजी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई बस रेलिंग तोड़ती हुई रामगंगा नहर में जा गिरी।

कानपुर में हादसा... ऐसे बची 19 लोगों की जिंदगी
खिड़कियों के शीशे तोड़कर सवारियां बाहर निकला

कानपुर। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश में कानपुर के बिधनू में गुरुवार सुबह साढ़ थाना क्षेत्र के कुड़नी से प्राइवेट कर्मचारियों को कानपुर देहात रनियां फैक्टरी ले जा रही निजी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई बस रेलिंग तोड़ती हुई रामगंगा नहर में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से रस्सी और सीढ़ी लगाकर सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर बिधनू सीएचसी पहुंचाया। कुड़नी मोहम्मदपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि वह 19 कर्मचारियों के साथ कुढ़नी से ट्राइडेंट कंपनी की निजी बस से रानियां फैक्टरी जा रहे थे।
यूपी: रफ्तार बनी काल... नहर में गिरी कार...तीन लोगों की डूबने से मौत
बस रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी
बिधनू में रामगंगा नहर पुल के ऊपर किसान नगर मोड़ के पहले सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर बस को टक्कर मारता हुआ भाग निकला। टक्कर से अनियंत्रित हुई बस रेलिंग तोड़ती हुई नहर में जा गिरी। नहर में बस गिरते हुए चीख पुकार मचने लगी।
पुलिस ने सीढ़ी लगाकर निकाला
बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर सवारियां बाहर निकलने का प्रयास करने लगी। आसपास के क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रस्सी डालकर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर बिधनू सीएचसी पहुंचाया।
हाईवे के दोनों तरफ लगा जाम
हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ जाम लगने लगा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू किया। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह बताया कि सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया है। जाम खुलवाने के प्रयास किया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़िए...
वृंदावन नाव हादसा: यमुना में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 11 की मौत और 4 लापता
श्रीनगर: नहर में गिरी सेना की गाड़ी, सीआरपीएफ के सात जवान घायल

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह