देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।

केरलम: भारी बारिश और भूस्खलन से 5 लोगों की मौत
यूपी: नदियां उफान पर, डूबने से 3 बच्चों की गई जान

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। केरलम में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलप्पुझा, एनार्कुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इडुक्की और मलप्पुरम समेत कई जिलों में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और मडस्लाइड की वजह से 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लोग अब भी लापता हैं।
यूपी: डूबने से 3 बच्चों की जान गई
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जलभराव और उफान पर बहती नदियों ने जनजीवन प्रभावित किया है। बाराबंकी में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से दुखद मौत हो गई। उन्नाव में जलमग्न बस्तियों में आवाजाही के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। ललितपुर में बेतवा नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। वहीं सीतापुर में कई छोटे पुल जलमग्न हो चुके हैं।
गुजरात: 40 श्रद्धालओं बचाया
भावनगर के महुवा (साढ़े 4 इंच) और राजकोट के गोंडल (साढ़े 3 इंच) में मात्र आधे घंटे की तेज बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। जूनागढ़ के गिरनार के जंगलों में अचानक आई बाढ़ के कारण आत्मेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते में 40 से अधिक श्रद्धालु फंस गए, जिन्हें वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।
एमपी: अब तक 91 फीसदी बारिश
मध्य प्रदेश: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में 24 सितंबर से एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। राज्य में अब तक सामान्य की 91 फीसदी (33.9 इंच) बारिश दर्ज की जा चुकी है।
राजस्थान: मानसून की विदाई
राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू होने के साथ ही बारिश की गतिविधियां थम गई हैं। मौसम साफ होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जैसलमेर में पारा 40.3 डिग्री तक पहुंच गया है। आज केवल 4 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है।

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह