'महारानी' के काला नाग और 'कछुआ चाचा' जैसे किरदारों से मशहूर अभिनेता विनीत कुमार से खास बातचीत। जानें जेपी आंदोलन, एनएसडी के दिनों, बिना स्क्रीन टेस्ट 38 साल के फिल्मी सफर, ओटीटी और भोपाल को लेकर उनके बेबाक विचार।

न स्क्रीन टेस्ट, न कोई मोह—
अभिनय और जीवन पर विनीत कुमार से बेबाक बातचीत
संजीदा अभिनय और ठेठ देसी अंदाज वाली संवाद अदायगी से दर्शकों को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर देने वाले अभिनेता विनीत कुमार ने 'कछुआ चाचा' से लेकर वेब सीरीज 'महारानी' के मंत्री गौरी शंकर पांडे ('काला नाग') तक हर किरदार को जीवंत किया है। सिनेमा, टीवी और ओटीटी के मंझे हुए अभिनेता विनीत कुमार से 'स्टार समाचार' की खास बातचीत के प्रमुख अंश...
सवाल: छात्र राजनीति, जेपी आंदोलन और थिएटर—ये धाराएँ साथ कैसे चलीं?
जवाब: थिएटर स्वयं एक आंदोलन है, इसलिए दोनों साथ शुरू हुए। 1973 में कॉलेज आया और 1974 के जेपी आंदोलन से जुड़ा। पर जनता पार्टी की जीत के जश्न के बीच कदमकुआँ में जेपी के घर के बाहर प्रधानमंत्री पद को लेकर दिखा सन्नाटा पहला पॉलिटिकल डिसइल्यूजनमेंट बना और राजनीति छोड़ दी।
सवाल: परिवार में थिएटर का माहौल न होते हुए भी लगाव कैसे जुड़ा?
जवाब: कॉलेज के दिनों में पटना सर्किट जाता था। बड़े भाई सुनील कुमार (1980 बैच के आईपीएस) वहाँ दिख गए, तो लगा दो भाई एक काम नहीं कर सकते। भाई के मित्र दुबे जी के कहने पर सतीश आनंद जी की संस्था 'कला संगम' पहुँचा। वहाँ लड़कियों को देख बैठ गया और उन्हीं महिलाओं की वजह से यहाँ तक पहुँचा।
सवाल: अलग राह चुनने पर परिवार में सहमति कैसे बनी?
जवाब: शुरुआत में 4 से 8-9 बजे तक रिहर्सल होती थी, पिताजी हजारीबाग में थे, इसलिए पता नहीं चला। बाद में जीवन-यापन के सवाल पर पिताजी नाराज हुए, बातचीत माँ के जरिए होती थी। 1986 में एनएसडी में चयन हुआ तो 'राष्ट्रीय' शब्द से पिताजी खुश हुए।
सवाल: पिताजी के साथ रिश्ता और एनएसडी तक का सफर कैसा रहा?
जवाब: पिताजी ने बक्सा बाँधा, पर 1987 में कैंसर से उनका निधन हो गया। बड़े भाई रिटायर हो चुके हैं, घर में सबको अपनी सोच की आजादी रही।
सवाल: पटना से एनएसडी तक का अनुभव कैसा रहा?
जवाब: पहले मूवमेंट को सिर्फ 'टहलना' समझते थे। 1978 में एनएसडी रेपेटरी के नाटकों की देखरेख से समझ बढ़ी। फिर एनएसडी गया—31 की उम्र में प्रवेश लिया और 34 में पास हुआ।
सवाल: एनएसडी में सीखने को लेकर कैसे सवाल आते थे?
जवाब: वहाँ जाने से पहले सैकड़ों नाटक कर चुका था। शिक्षक रोबिन दास के नजरिए को समझा, जिससे 15 मिनट का काम 10 सेकंड में होने लगा। अभिनय भावना-रहित है; नाट्यशास्त्र के चार तत्वों में रस स्वतः आता है।
सवाल: पिताजी के पाँच नियमों—अनुशासन, ईमानदारी, गंभीरता, प्रतिबद्धता और सच्चाई—का क्या असर पड़ा?
जवाब: ये पाँच गुण अभिनय के अंग बनकर रच-बस गए। अच्छा-बुरा हमारी मानसिकता है; किसी को जज करना सही नहीं।
सवाल: एनएसडी के बाद फिल्म इंडस्ट्री की तरफ कैसे आए?
जवाब: बिहार का नाट्य माहौल बदल चुका था और रेपेटरी की हायरार्की भी नहीं भाती थी। 34 की उम्र में बक्सा लेकर मुंबई आया। आज भी मुंबई देख रहा हूँ।
सवाल: मुंबई में संघर्ष और सफलता की पहली सीढ़ी क्या रही?
जवाब: संघर्ष नहीं किया; साँस चल रही है, यही सफलता है। दोस्त अनिल अजिताब के सीरियल में राज जोशी के साथ काम मिला। क्लोज-अप में आँख के फोकस और लेंस की भूमिका समझ आई।
सवाल: क्या कभी स्क्रीन टेस्ट दिया?
जवाब: मुंबई में 38 साल हो गए, आज तक स्क्रीन टेस्ट नहीं दिया। खुद को समझूँ तभी सामने वाला समझेगा; एक जैसा काम नहीं कर सकता।
सवाल: फिल्म, टीवी और ओटीटी में आनंद किसमें ज्यादा आता है?
जवाब: आनंद अपनी यूनिट में आता है। काम तो काम है, साथियों के बीच आनंद मिलता है।
सवाल: किरदार दर्शकों की जुबान पर कैसे चढ़ जाते हैं?
जवाब: काम करके डस्टबिन में डाल देता हूँ। यह अभिनेताओं के लिए है, स्टार के लिए नहीं। अलग धागा अलग मशीन से बनता है।
सवाल: 'काला नाग' नाम पर कोई आपत्ति नहीं हुई?
जवाब: सुभाष कपूर की देन है। कोई डर या छिपाने वाली बात नहीं, इसलिए आपत्ति नहीं। स्क्रिप्ट को सच करना मेरा धर्म है।
सवाल: दिल के सबसे करीब कौन-सा किरदार रहा और निर्देशन की इच्छा हुई?
जवाब: कोई करीब नहीं। 70 साल का हूँ, हारमोनियम और कसरत करता हूँ। निर्देशन की इच्छा नहीं।
सवाल: थिएटर-सिनेमा के अभिनय और आज के चरित्र अभिनेताओं में क्या फर्क है?
जवाब: सिनेमा में डायरेक्टर का विजन साफ होना जरूरी है। आज चरित्र अभिनेता नहीं रहे, कॉमेडी में जोकर बना दिया जाता है।
सवाल: जेपी आंदोलन में जेल के क्या अनुभव रहे?
जवाब: पकड़कर 7-8 किमी दूर छोड़ दिया जाता था और पैदल लौटते थे। खतरा महसूस होने पर ही जेल भेजा जाता था।
सवाल: मूल निवास और बिहार में बदलाव को कैसे देखते हैं?
जवाब: डीएनए जौनपुर का, ननिहाल बनारस, जन्म पटना, ससुराल पटियाला और मुंबई में निवास। बिहार में बुनियादी बदलाव कम दिखा; ऊर्जा को दिशा मिले तो पलायन रुके।
सवाल: 'बॉलीवुड' और 'टॉलीवुड' शब्दों पर क्या राय है?
जवाब: बॉलीवुड हमारे लिए काल है, कोई जगह नहीं है। हिंदी, हिंदुस्तानी या भारतीय सिनेमा कहिए।
सवाल: ओटीटी, भाषा, मर्यादा और एजेंडे पर क्या कहेंगे?
जवाब: राम को सीता से अलग किया गया; 'जय सियाराम' कहा जाता था। बोलियों की गालियाँ भीतर चोर न हो तो नहीं चुभतीं। एजेंडे पर चलना आसान है, अपनी राह पर संघर्ष होता है।
सवाल: बड़े सितारे मुद्दों पर चुप क्यों रहते हैं?
जवाब: बड़े नामों से हजारों की रोजी जुड़ी है। मैं मिनिमम में रहता हूँ, महादेव का उपासक हूँ।
सवाल: 70 की उम्र में किस रोल की इच्छा है और पसंदीदा कलाकार कौन हैं?
जवाब: बस इंसान बने रहें। 1960 के पहले के दिलीप कुमार, बलराज साहनी, संजीव कुमार, के.एल. सहगल पसंद हैं; पहली फिल्म 'संगम' देखी थी।
सवाल: खाली वक्त, भोपाल और महाकाल को लेकर क्या अनुभव है?
जवाब: कुकिंग, पढ़ना और पत्नी संग घूमना पसंद है। भोपाल शांत शहर है, बस ट्रैफिक सुधरे। महाकाल के दर्शन भाव से होते हैं, सौदेबाजी से नहीं।
मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे करने के अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। दिसंबर 2023 में सरकार बनने के बाद अब दिसंबर 2026 में होने वाले प्रस्तावित दो दिवसीय चिंतन शिविर को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।ऐसे में यह चिंतन शिविर यह परखने का बड़ा मौका होगा कि समीक्षा की यह कवायद ठोस फैसले में बदलती है या केवल औपचारिकता तक सीमित रहती है। ‘स्टार समाचार’ की विशेष रिपोर्ट...।
'महारानी' के काला नाग और 'कछुआ चाचा' जैसे किरदारों से मशहूर अभिनेता विनीत कुमार से खास बातचीत। जानें जेपी आंदोलन, एनएसडी के दिनों, बिना स्क्रीन टेस्ट 38 साल के फिल्मी सफर, ओटीटी और भोपाल को लेकर उनके बेबाक विचार।
देश और एशिया की सबसे बड़ी स्वतंत्र पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 1,920 मेगावाट क्षमता से पीक डिमांड के समय मिलेगी बिजली कम मांग और सस्ती बिजली के समय पानी ऊंचाई तक पहुंचाया जाएगा, पीक डिमांड में उसी पानी से बिजली बनाकर ऊंची दर पर बेचने का गणित।
लोकसभा परिसीमन को लेकर पहले जनसंख्या के आधार पर सीटों के पुनर्निर्धारण की चर्चा थी। आशंका थी कि इससे उत्तर भारत के अधिक आबादी वाले राज्यों की सीटें तेजी से बढ़ सकती हैं और जनसंख्या वृद्धि नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की संसद में राजनीतिक हिस्सेदारी प्रभावित हो सकती है।
बिना किसी फिल्मी पृष्ठभूमि के, केवल अपनी मेहनत और स्वप्रेरणा से अभिनय की बारीकियों को आत्मसात करने वाले अभिनेता प्रमोद पाठक ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मिर्जापुर’, ‘तलवार’ और वेब सीरीज ‘महारानी’ के ‘मिश्रा जी’ जैसे किरदारों से गहरी छाप छोड़ी है।
मध्यप्रदेश की सियासत में आगामी विधानसभा चुनाव यानी मिशन-2028 की बिसात बिछने के साथ ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के भीतर घर वापसी को लेकर घमासान छिड़ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पुराने नेताओं को दोबारा पार्टी में लाने और विशेष घर वापसी अभियान चलाने के ऐलान ने संगठन के भीतर दो फाड़ कर दिए हैं।
कुणाल चौधरी अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी हैं। स्टार समाचार से विशेष बातचीत में चौधरी ने राजनीति, अपने काम के तरीके और लक्ष्य पर खुलकर बेबाक राय रखी।
एक तरफ भाजपा 15 नवंबर को आदिवासी समाज के महानायक बिरसा मुंडा की जयंती के सहारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का कार्ड खेल रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस 9 अगस्त के विश्व आदिवासी दिवस के जरिए अपने सियासी वजूद को मजबूत करने की जुगत में है। ‘स्टार समाचार’ की विशेष रिपोर्ट...।
बीमा पॉलिसी बेचने के लिए कंपनियां एजेंटों, बैंकों, ब्रोकरों और दूसरे डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों को कमीशन देती हैं। इस व्यवस्था में कमीशन कितना हो, किस उत्पाद पर कितना भुगतान उचित है और क्या ज्यादा कमीशन पाने की होड़ में ग्राहक को उसकी जरूरत से अलग पॉलिसी बेची जा सकती है—इन सवालों पर भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने नए सिरे से विचार शुरू किया है।
स्टार समाचार से खास मुलाकात.. हर सवाल का सीधा जवाब

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह