भोपाल के बड़ा तालाब को बचाने के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान। हलालपुरा में फार्म हाउस पर चला बुलडोजर। जानें 15 दिन का पूरा एक्शन प्लान और वेटलैंड नियम।

भोपाल की शान और जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन एक बार फिर एक्शन मोड में आ गया है। शुक्रवार की सुबह प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल और मशीनों के साथ हलालपुरा इलाके में पहुंची। बैरागढ़ तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के तहत तालाब के कैचमेंट एरिया में बने अवैध फार्म हाउस और पक्के निर्माणों को निशाना बनाया गया। जेसीबी की मदद से अवैध बाउंड्रीवाल और कमरों को ढहा दिया गया। इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन प्रशासन ने बिना रुके अपनी कार्रवाई जारी रखी।
347 अतिक्रमणों पर चलेगा बुलडोजर
प्रशासन ने बड़ा तालाब के संरक्षण के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया है। सर्वे के दौरान तालाब के आसपास कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें आगामी 15 दिनों के भीतर पूरी तरह हटाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि 16 मार्च 2022 को लागू हुए 'भोज वेटलैंड' नियमों के बाद जितने भी निर्माण हुए हैं, उन्हें अवैध मानकर ध्वस्त किया जाएगा। विशेष रूप से तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) से 50 मीटर के दायरे में आने वाले किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।
भदभदा के बाद अब इन इलाकों की बारी
गौरतलब है कि चार दिन पहले भदभदा क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर कब्जे हटाए गए थे। अब यह अभियान चरणबद्ध तरीके से शहर के अन्य हिस्सों में फैलेगा। प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, हलालपुरा और बैरागढ़ के बाद टीम सेवनिया गोंड, हुजूर और टीटी नगर जैसे संवेदनशील इलाकों में कार्रवाई करेगी। प्रशासन का उद्देश्य तालाब की वास्तविक सीमा को बहाल करना और जल भराव क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाना है।
ग्रामीण क्षेत्रों और वन विहार में बड़े कब्जे
जांच रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि टीटी नगर एसडीएम सर्कल के तहत आने वाले गौरा गांव और बिसनखेड़ी में सबसे ज्यादा अतिक्रमण हुए हैं। इसके साथ ही बैरागढ़ और बहेटा क्षेत्र में भी तालाब की जमीन पर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कर लिए गए हैं। चिंता की बात यह है कि वन विहार क्षेत्र में भी करीब 2.5 किलोमीटर के दायरे में 100 से ज्यादा पिलर पाए गए हैं, जो वेटलैंड नियमों का खुला उल्लंघन हैं। पर्यावरणविदों ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में ले जाने की चेतावनी दी है, ताकि तालाब के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को बचाया जा सके।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह