सतना स्थित ईएसआई अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी के चलते करीब 2 लाख मरीजों का इलाज केवल एक डॉक्टर के भरोसे हो रहा है। महिलाओं के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की अनुपलब्धता और एम्बुलेंस सुविधा के अभाव से श्रमिक मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सतना, स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों और उन पर आश्रित मरीजों के इलाज के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) दम तोड़ते नजर आरही है। हर माह श्रमिकों से इलाज के नाम पर अंशदान लेने वाला ईएसआई अस्पताल आज खुद बीमार है। अस्पताल में कई चिकित्स्कीय सुविधाओं का आभाव है। स्थानीय बिरला रोड स्थित ईएसआई अस्पताल के सतना केंद्र में जिले के लगभग 2 लाख मरीज अस्पताल में उपलब्ध एक चिकित्सक के भरोसे इलाज करने को मजबूर हैं। अस्पताल में कई वर्षों से चिकित्सकों की पोस्ट खाली है, जोकि आज तक नहीं भरी। ईएसआई अस्पताल में स्त्री रोग विषेशज्ञ न होने से महिलाओं को निजी अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। चिकित्सकों के आभाव में वर्तमान में स्थिति अब ऐसी हो गई है अस्पताल अब मरीजों के रेफर करने का केंद्र बन गया है। कई जिलों के श्रमिक इलाज कराने सतना केंद्र में आश्रित हैं बावजूद इसके न तो यहां एम्बुलेंस की सुविधा है और न ही अभी तक बेड की सुविधाएं चालू की गई हैं।
गौरतलब है कि ईएसआई योजना के तहत कई जगह ईएसआई अस्पताल शुरू किये गए हैं, जहां दवा और कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है। कई गंभीर मरीजों को उपचार के लिए हायर सेण्टर रेफर भी किया जाता है जिसका खर्च भी ईएसआई ही उठाती है। कंपनियों में 25 हजार रुपये से कम वेतन पाने वाले सभी कर्मचारियों को राज्य बीमा चिकित्सालय का लाभ मिलने का प्रावधान है।
एक डॉक्टर, 45 हजार आईपी
ईएसआई अस्पताल के सतना केंद्र में बिगत कई वर्षों से एक डॉक्टर की ही उपलब्धता है, जबकि पांच पोस्ट स्वीकृत हैं जो कि रिक्त पड़ी हैं। ईएसआई अंतर्गत जिले में श्रमिक कर्मचारियों यानि इन्स्योर्ड पर्सन (आईपी) की संख्या लगभग 45 हजार आंकी गई है। हर आईपी के अंदर 4 से 5 सदस्य संख्या स्वीकृत की गई है, जिसके हिसाब से लगभग दो लाख उपभोक्ता सतना केंद्र में इलाज कराने आश्रित है। दुर्भाग्य की बात तो यह है कि इतने मरीजों के बावजूद केंद्र में केवल एक ही डॉक्टर की तैनाती की गई है। केंद्र के डॉक्टर के अवकाश में जाने पर रोटेशन में डॉक्टरों को बुलाया जाता है, जिससे कई प्रशसकीय कार्य प्रभावित होते हैं।
महिला चिकित्सक तक नहीं
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार ईएसआई अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में 200 मरीज अपना इलाज कराने पहुंचते हैं जिसमें 100 से अधिक महिलाएं भी रहती हैं। लेकिन स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से महिलाओं को जिला अस्पताल का रुख करना पड़ता है। इसके अलावा अन्य चिकित्सा विषेशज्ञों के न होने पर कई मरीजों को अन्य निजी अस्पतालों का भी सहारा लेना पड़ता है। अस्पताल में कई प्रकार के चिकित्सा विशेषज्ञों के न होने के कारण कई मरीजों को हायर सेंटर या निजी अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। इलाज कराने के लिए ईएसआई अस्पताल के डॉक्टर द्वारा ही रेफर किया जाता है जिसके बाद श्रमिक मरीज को कैशलेस की सुविधा प्राप्त होती है।
न एम्बुलेंस न स्ट्रेचर, जबलपुर के डॉक्टर को चार्ज
ईएसआई अस्पताल में न तो एम्बुलेंस की सुविधा है और ना ही स्ट्रेचर उपलब्ध। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए केवल रेफर की ही सुविधा उपलब्ध है। रीवा, मैहर, सीधी, सिंगरोली, पन्ना, छतरपुर आदि जिलों के श्रमिक भी इलाज के लिए ईएसआई के सतना हॉस्पिटल में आने को मजबूर हैं। बड़ी बात यह है कि यहां के मरीजों की बिलिंग संबंधित चार्ज जबलपुर में पदस्थ डॉक्टर के पास है, जिससे जिले के कई मरीजों के बिलिंग भुगतान पेंडिंग है।
ईएसआई अस्पताल में कई जिले के मरीज श्रमिक इलाज करने आते हैं। यहां चार डॉक्टरों की पोस्ट खाली है। सबसे ज्यादा आवश्यकता स्त्री रोग विषेशज्ञ की है ताकि महिलाओं को उचित इलाज हो सके।
डॉ. राहुल पटेल, ईएसआई अस्पताल
महिला चिकित्सक न मिलने के कारण जिला अस्पताल या अन्य अस्पताल जाना मजबूरी है। इसके अलावा भी अन्य रोग विषेशज्ञ न होने के कारण इलाज करने में बड़ी समस्या आती है।
मीनू त्रिपाठी, मरीज
मैं निजी फैक्ट्री में कार्यरत हूं। हर महीने ईएसआई का पैसा भी कटा जाता है, इसके बावजूद भी ईएसआई अस्पताल में इलाज सरल नहीं है।
रविशंकर त्रिपाठी, मरीज
दुर्घटना में हाथ टूट जाने पर यहां आया लेकिन इलाज नहीं मिला। निजी अस्पताल में इलाज कर हाथ में प्लास्टर लगवाना पड़ा। अब कैशलेश फॉर्म के लिए भटकना पड रहा है।
राहुल द्विवेदी, मरीज

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।