सतना जिले में खाद वितरण व्यवस्था की खामियों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। वर्ती के सहायक समिति प्रबंधक को निलंबित किया गया, अबेर और चूंद समितियों के प्रबंधकों को शोकॉज नोटिस जारी किए गए। सोहावल में जांच के दौरान 1.35 टन यूरिया का स्टाक पीओएस में दर्ज होने के बावजूद मौके पर एक दाना भी नहीं मिला। कांग्रेस ने खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
खाद के लिए मारामारी, प्रशासन के तमाम इंतजामों के बाद भी दूर नहीं हो पा रही है। हालांकि किसानों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है बावजूद इसके खाद वितरण व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। प्रशासन लगातार उन समितियों पर कार्रवाई भी कर रहा है जो खाद वितरण में लापरवाही बरत रही हैं। इन्हीं कार्रवाईयों के बीच गुरुवार को प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद लापरवाह समितियों के पदाधिकारियों में जहां खलबली है वहीं प्रशासन दबिश देकर एक दुकान में स्टाक की धांधली भी पकड़ी है। कार्रवाई करते हुए जहां रामपुर बाघेलान विकासखंड अन्तर्गत बर्ती के प्रभारी सहायक समिति प्रबंधक को निलंबित किया गया है वहीं अबेर और चूंद के समिति प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
बर्ती का सहायक समिति प्रबंधक निलंबित
बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित वर्ती के प्रभारी सहायक समिति प्रबंधक पुष्पराज अग्निहोत्री को आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा एक पत्र जारी कर निलंबित कर दिया गया है। पुष्पराज पर आरोप था कि संस्था की रासायनिक खाद को वे अपने घर में रखे हुए हैं इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसकी जांच शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रामपुर बाघेलान द्वारा की गई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद उक्त कृत्य को संस्था में प्रचलित नियम की कंडिका 3(क) के उप नियमों के तहत गंभीर दुराचरण माना गया जिसके बाद सहकारी निरीक्षक एवं प्रशासक मनोज कुमार गोनकर द्वारा प्रभारी सहायक समिति प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।
इन्हें मिला शोकॉज
कृषकों द्वारा की गई विभिन्न शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए दो प्रभारी समिति प्रबंधकों को शोकॉज नोटिस जारी की गई है। जिन समिति प्रबंधकों को नोटिस जारी की गई है वे बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित चूंंद के गोपिका प्रसाद पांडेय और बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित अबेर के प्रभारी समिति प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह हैं। दोनों ही प्रभारी समिति प्रबंधकों की शिकायत किसानों द्वारा की गई थी जिसमें बताया गया था कि रासायनिक खाद प्राप्त होने के बाद भी इसका वितरण किसानों को नहीं किया जा रहा है जो कि कार्य के प्रति लापरवाही का द्योतक है। ऐसे में दोनों ही समितियों के प्रशासक ने पैक्स सेवा नियम की कंडिका 23(अ) के उपनियमों के तहत गंभीर दुराचरण मानते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को तत्काल खाद का वितरण कराया जाए अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
... उधर पीओएस में 1.35 टन यूरिया मौके पर एक दाना नहीं
प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद भी खाद वितरक दुकानदार चेतने को तैयार नहीं हैं। गुरुवार को इसका एक नमूना तब देखने को मिला जब सोहावल ब्लाक के एसडीओ व एसडीएम एलआर जांगड़े ने भैंसवार पहुंचकर अखंड टेÑडर्स के प्रो. दीपेन्द्र सिंह के यहां पहुंचकर स्टाक की जांच की। एसडीएम श्री जांगडेÞ यह देखकर हैरान रह गए कि अखंड टेÑडर्स के पीओएस में तो 1.35 टन यूरिया का स्टाक मौजूद है लेकिन मौके पर उन्हें एक भी दाना यूरिया नहीं मिली।
दी नोटिस, मांगा जवाब
जांच के दौरान गोदाम से स्टाक गायब होने का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें पीओएस में दर्ज मात्रा नदारत मिली। गोदाम से यूरिया नदारत पाए जाने पर एसडीओ व उर्वरक निरीक्षक राजललन बागरी ने अखंड ट्रेडर्स के प्रो. दीपेन्द्र सिंह को नोटिस जारी करते हुए जवाब देने को कहा है। जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। हालांकि जांच के दौरान अखंड टेÑडर्स का प्रोपराइटर अधिकारियों को बताता रहा कि उनके द्वारा दी गई पीओएस मशीन ही खराब है जिसके कारण वह गलत स्टाक दर्शा रही है। सच्चाई यह है कि उसके पास एक दाना यूरिया का स्टाक नहीं है। सच क्या है यह तो पीओएस मशीन की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा लेकिन जांच के दौरान सामने आया यह मामला बताता है कि खाद के वितरण में किस प्रकार की गफलत प्रशासन द्वारा तमाम चेक प्वांइट लगाने के बाद की जा रही है।
कांग्रेस का आरोप खाद की हो रही कालाबाजारी
सतना एवं मैहर जिले में खाद की हो रही कला बाजारी एवं पुलिस अभिरक्षा में खाद के वितरण पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने सवाल खड़ा किया। श्री मिश्रा ने कहा है कि जिले में 156 सहकारी समितियों में 131 पर एक भी बोरी खाद नहीं है, सतना एवं मैहर जिले के व्यापारियों के पास आखिरकार खाद कहां से पहुंच रही है व हजारों रुपए क्विंटल की बढ़ी हुई दरों में खाद की बिक्री क्यों हो रही है? श्री मिश्रा ने कहा है कि किसान महीनों से खाद के लिए लाइन में खड़े हुए हैं कूपन भी मिल रहे हैं लेकिन खाद क्यों नहीं मिल रही। उन्होने कहा कि अभी चार हजार एमटी यूरिया जिले को मिली थी लेकिन यह यूरिया कहां बट गई पता नहीं है? श्री मिश्रा ने जिला प्रशासन से टोकन के हिसाब से सारे जिले के सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध कराने वितरण का समय एवं दिन निर्धारित करने की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।