जबलपुर हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग में वरिष्ठता और पदोन्नति विवाद को लेकर सख्त कदम उठाया है। हाईकोर्ट ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर-इन-चीफ को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में वरिष्ठता और पदोन्नति से जुड़े विवाद पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह की एकलपीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर-इन-चीफ को आगामी 9 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं। अदालत के इस कड़े कदम से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
यह पूरा कानूनी विवाद सागर निवासी एवं पीडब्ल्यूडी में सहायक परियोजना अभियंता उमाशंकर तिवारी की वरिष्ठता सूची से जुड़ा हुआ है। याचिकाकर्ता के अनुसार, हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद उनकी वरिष्ठता सूची में आवश्यक सुधार नहीं किया गया। इसके बाद, पिछले दिनों यानी 31 जुलाई को उनसे कई कनिष्ठ कर्मचारियों को पदोन्नति दे दी गई। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि इंजीनियर-इन-चीफ द्वारा जारी किया गया यह आदेश हाईकोर्ट के पूर्व में दिए गए आदेश के पूरी तरह विपरीत है।
इस पूरे प्रकरण से संबंधित एक अवमानना याचिका भी अदालत में लंबित है। इससे पहले, रिट याचिका क्रमांक 4742/2021 में हाईकोर्ट ने आदेश देते हुए याचिकाकर्ता को 25 अप्रैल, 2012 के इंजीनियर-इन-चीफ के आदेश क्रमांक 1104 के अनुरूप वेतनमान और ग्रेडेशन सूची में उचित स्थान प्रदान करने के निर्देश दिए थे। अदालत ने आदेश की प्रति मिलने के बाद तीन महीने के भीतर सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने को कहा था, लेकिन इसका पालन नहीं होने पर यह स्थिति उत्पन्न हुई।
याचिकाकर्ता का मुख्य तर्क यह है कि वरिष्ठता का विवाद अभी भी लंबित था, इसके बावजूद कनिष्ठ कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति दे दी गई। उनका दावा है कि यदि उनकी वरिष्ठता सूची समय पर ठीक कर दी जाती, तो पदोन्नति के लिए उनका नाम भी विचारणीय होता। अब इस मामले में हाईकोर्ट ने इंजीनियर-इन-चीफ को तलब करते हुए एक विस्तृत शपथपत्र पेश करने को कहा है, जिसमें यह बताना होगा कि अदालत के पुराने आदेशों का किस प्रकार और किन परिस्थितियों में पालन किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अभी तक 3 लाख 5 हजार 82 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आह्वान किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
मध्यप्रदेश के कृषि विभाग के कर्मचारियों के पदोन्नति समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि पदोन्नति का काम टाला नहीं जा सकता और हर साल समय पर डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक होनी चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद में नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी ही साइंस टीचर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए स्कूल परिसर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और सड़क पर धरने पर बैठ गए।
जिस कानून की नींव समाज के वंचित वर्गों को न्याय और गरिमा दिलाने के लिए रखी गई थी, उसी की आड़ लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे ब्लैकमेलिंग और उगाही का जरिया बना लिया है। निर्दोष आम नागरिकों, छोटे-बड़े व्यापारियों और सीधे-सादे लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।
सीएम यूथ कान्क्लेव-2026 का आयोजन छह अक्टूबर को राजधानी लाल परेड मैदान में किया जाएगा। कान्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। युवा शक्ति के इस महोत्सव में संवाद और मार्गदर्शन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के उल्लंघन और कलियासोत डैम के पास अवैध कचरा डंपिंग पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 4 सप्ताह में एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत आउटसोर्स व्यावसायिक शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। नई कंपनियों के आने के बावजूद पुराने 6 हजार शिक्षक सेवा में बने रहेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल में हैं। उन्होंने भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर लगी मध्य प्रदेश पुलिस की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। शाह 11 जिलों के करीब 35 हजार गौपालकों के सम्मेलन में गौशालाओं को 101 करोड़ रुपए दिए। उज्जैन में बन रहे 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया।
मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष सीट पर भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप सोनी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 मतों से पराजित किया।
मध्यप्रदेश के मैहर जिले में आज तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दमोह के दो लोगों की मौत हो गई। ग्राम पोड़ी के पास सुबह करीब चार बजे गया जी से लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर संजय गंगेले और उनके भाई प्राचार्य सुधीर गंगेले की मौत हो गई।