मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें अगले महीने के पहले पखवाड़े में कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

वरवड़े और पाटिल प्रमुख सचिव पद पर होंगे पदोन्नत
संयुक्त और अपर कलेक्टर के पदों पर मिलेगी पदोन्नति
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें अगले महीने के पहले पखवाड़े में कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इन बैठकों के माध्यम से 150 से अधिक अधिकारियों को पदोन्नति मिलेगी, जिसके आदेश सरकार 31 दिसंबर को जारी करेगी। इस प्रक्रिया के तहत 2003 बैच के आईएएस संजय गोयल, निशांत वरवड़े और ज्ञानेश्वर बी. पाटिल प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत होंगे। वहीं, 2011 बैच के अधिकारियों को अपर सचिव से सचिव पद पर पदोन्नति मिलेगी।
रुचिका और मारव्या भी शामिल
इस सूची में वीएस चौधरी कोलसानी, हरजिंदर सिंह, रुचिका चौहान, सौरभ कुमार सुमन, नेहा मारव्या, विजय कुमार जे, अनुराधा पी, विजय दत्ता, मोहित बुंदस, संजीव श्रीवास्तव, चंद्रमौली शुक्ला, मनोज पुष्प, उमाशंकर भार्गव, गौतम सिंह, प्रीति जैन, उषा परमार, सरिता ओमबाला प्रजापति, मुजीबुर रहमान, दिनेश जैन, गिरीश शर्मा, शिवराज सिंह वर्मा और वीरेंद्र कुमार शामिल हैं।
अपर सचिव पद पर पदोन्नति
2014 बैच के आईएएस को उप सचिव से अपर सचिव पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इनमें अवि प्रसाद, शीतला पटले, साकेत मालवीय, अरुण कुमार विश्वकर्मा, ऋषव गुप्ता, नेहा मीना, तन्वी हुड्डा, आशीष वशिष्ठ, अंकित अस्थाना, आदित्य सिंह, लोकेश जांगिड़, ऋजु बाफना, भव्या मित्तल, क्षितिज सिंघल, सलोनी सिडाना, दिलीप यादव, रानी बटाड, चंद्रशेखर शुक्ला, दिलीप कपसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, विनय निगम, अभय बेडेकर, सुधीर कोचर, अजयदेव शर्मा, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया और जमुना भिंडे के नाम शामिल हैं।
2018 और 2023 बैच को भी लाभ
वरिष्ठ पदों के साथ-साथ कनिष्ठ बैच के अधिकारियों को भी पदोन्नति का लाभ मिलेगा। इसके तहत 2018 बैच के आईएएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (जेएजी) और 2023 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल में पदोन्नति दी जाएगी।
मंत्रालय के कर्मचारियों की भी डीपीसी
राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर के पदों पर पदोन्नति दी जाएगी। इसके अलावा मंत्रालय में पदस्थ कर्मचारियों जिनमें निजी सचिव और स्टाफ आफिसर सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं, की भी विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें होंगी। सरकार की योजना 31 दिसंबर को सभी पदोन्नति आदेश जारी करने की है।

मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें अगले महीने के पहले पखवाड़े में कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवप्रकाश की समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश अनुशासन समिति, वित्त समिति और सह कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की है। जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी और भाजयुमो की नई सूची।
जानिए क्यों बदला कांग्रेस का कार्यक्रम, 26 नवंबर को जबलपुर से वोट रक्षक अभियान की शुरुआत और 12 दिसंबर को भोपाल में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं की प्रस्तावित रैली से जुड़ी पूरी अपडेट।
मध्यप्रदेश सरकार ने छह जिलों में विशेष एनडीपीएस न्यायालय खोलने का निर्णय लिया, लेकिन सतना को सूची से बाहर रखा। जबकि जिले में गांजा, स्मैक और नशीली कफ सिरप की बड़ी बरामदगियां सामने आ चुकी हैं।
सतना जिला अस्पताल में चोरों ने टीबी वार्ड और ब्लड बैंक से 25 हजार रुपए से अधिक के उपकरण पार कर दिए। बार-बार चोरी के बावजूद सुरक्षा इंतजाम और पुलिस चौकी की सक्रियता सवालों में है।
सतना नगर निगम ने बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान चलाया। दो दिनों में 49 दुकानदारों पर कार्रवाई कर 13,500 रुपए का जुर्माना वसूला। डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
छठ पर्व के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। रेलवे ने सतना होकर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें दरभंगा, तिरुपति, वलसाड और डॉ. अंबेडकर नगर से ट्रेनें शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के सिवनघाट में आधी रात तक मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में पति दिनेश राऊत ने पत्नी सुषमा राऊत की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाग मुगालिया स्थित ईको लॉजिकल पार्क को सुबह 7 से 10 बजे तक खोलने पर वन विभाग और रहवासियों के बीच सहमति बन गई है। जानिए तेंदुए के हमले की घटना, सुरक्षा नियम और प्रदर्शन टलने की पूरी खबर।
भोपाल सेंट्रल जेल में बंद बीकॉम के छात्र हर्षित राजपूत की हमीदिया अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और बेड़ियों के इस्तेमाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्टमॉर्टम में देरी को लेकर मॉर्चुरी के बाहर हंगामा हुआ और न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह