मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। जानिए अभिषेक मनु सिंघवी की 4 बड़ी कानूनी दलीलें और भोपाल से दिल्ली तक मचे सियासी घमासान की पूरी रिपोर्ट।

नई दिल्ली/भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी और कानूनी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली से लेकर भोपाल तक विरोध प्रदर्शनों और कानूनी दलीलों का दौर जारी है।
कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर (RO) द्वारा खारिज किए जाने के बाद पार्टी में भारी आक्रोश है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को 'लोकतंत्र की हत्या' और 'सीट चोरी' करार दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को पूरी तरह गैर-कानूनी बताते हुए चार मुख्य बिंदु सामने रखे हैं:
सिंघवी के मुताबिक, किसी भी शिकायत पर जब तक मजिस्ट्रेट कानूनी तौर पर 'संज्ञान' (Cognizance) नहीं लेते, तब तक उसे अदालत में लंबित आपराधिक मामला नहीं माना जा सकता। इस मामले में कोर्ट ने सिर्फ यह पूछने के लिए नोटिस भेजा था कि सुनवाई शुरू की जाए या नहीं।
चुनाव आयोग के नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को केवल उन्हीं आपराधिक मामलों की जानकारी देनी अनिवार्य होती है, जिनमें न्यूनतम दो साल या उससे अधिक की सजा का प्रावधान हो और जिनमें अदालत द्वारा बाकायदा आरोप (Charges) तय किए जा चुके हों।

इस मामले में अभी मजिस्ट्रेट ने संज्ञान तक नहीं लिया है। इसके बाद जांच, चार्जशीट और आरोप तय होने जैसी कई लंबी कानूनी प्रक्रियाएं बाकी हैं। ऐसे शुरुआती नोटिस को आधार बनाकर नामांकन रद्द करना कानून सम्मत नहीं है।
सिंघवी ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय चुनाव आयोग के पास रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के फैसले को बदलने या रद्द करने के पूर्ण अधिकार सुरक्षित हैं। आयोग पहले भी हरियाणा और गुजरात के चुनावों में ऐसे उदाहरण पेश कर चुका है, इसलिए इस मामले में भी आयोग को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।
केंद्रीय चुनाव आयोग पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
बुधवार को कांग्रेस के 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक मनु सिंघवी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, भूपेश बघेल और विवेक तन्खा जैसे दिग्गज नेता शामिल थे।
आश्वासन के बाद भी इंतजार
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि चुनाव आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 घंटे के भीतर फैसला लेने का भरोसा दिया था, हालांकि समय बीतने के बाद भी अंतिम निर्णय का इंतजार है।
भोपाल में अनोखा विरोध प्रदर्शन
इधर भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) दफ्तर पहुंचे, लेकिन गेट बंद मिलने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की यूनिफॉर्म को दफ्तर के मुख्य गेट पर टांग दिया।
मंगलवार को संवीक्षा (स्क्रूटनी) के दौरान चुनाव अधिकारियों ने हलफनामे में अनियमितता पाते हुए मीनाक्षी नटराजन का पर्चा खारिज कर दिया था। भाजपा का आरोप था कि नटराजन ने अपने शपथ पत्र में हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक आपराधिक मामले की जानकारी छुपाई है। दूसरी ओर, कांग्रेस का कहना है कि यह कोई आपराधिक मामला नहीं, बल्कि महज एक निजी इस्तगासा (प्राइवेट कंप्लेंट) है जिस पर कोर्ट ने सिर्फ एक नोटिस जारी किया था।
यह भी पढ़ें..
जीती बाज़ी हारना कोई कांग्रेस से सीखे
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा और करोड़ों के माल के साथ केमिकल जब्त किए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।
मध्यप्रदेश में भले ही सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर केस चलाने के लिए विभिन्न विभाग अभियोजन की अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं।
रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह