×

सड़क पर उतरे सांसद, कीचड़ में गिरा व्यापारी तो आयुक्त से बोले 'देखिए अपना काम'

सतना में सांसद के निरीक्षण के दौरान सीवर कार्य की लापरवाही उजागर, कीचड़ में गिरा व्यापारी, अधिकारियों को फटकार। नगर निगम कमिश्नर के साथ पन्नीलाल चौक से कोतवाली तक निरीक्षण, कार्य पर जताई नाराजगी।

By: Yogesh Patel

Feb 25, 20263:36 PM

view3

view0

सड़क पर उतरे सांसद, कीचड़ में गिरा व्यापारी तो आयुक्त से बोले 'देखिए अपना काम'

हाइलाइट्स:

  • सांसद ने बाजार क्षेत्र में सीवर कार्य की धीमी गति और गुणवत्ता पर सख्त नाराजगी जताई।
  • कीचड़ में व्यापारी के गिरने से हालात की गंभीरता सामने आई।
  • एक से डेढ़ माह में कार्य पूर्ण करने का नगर निगम का दावा।

सतना, स्टार समाचार वेब

शहरवासियों की लगातार शिकायतों के बीच सांसद गणेश सिंह मंगलवार को खुद सड़क पर उतर आए और बाजार क्षेत्र में चल रहे सीवर कार्य का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीणा और अन्य इंजीनियरों के साथ पन्नीलाल चौक से सीटी कोतवाली तक के कार्य की जांच की। सांसद ने अधिकारियों से लगातार सवाल किए और एक जगह आयुक्त के जवाब से असंतुष्ट होकर उन्हें खरी-खरी सुना दी। सांसद ने दो टूक  कहा,-कितना 'बेवकूफ बनाओगे साहब! आपका काम और उसकी गुणवत्ता तो सामने ही है।

डेडलाइन और गुणवत्ता पर सवाल बोले- 'कागज नहीं, अब काम दिखाइए

निरीक्षण के दौरान सांसद को कार्य का डीपीआर और नक्शा भी दिखाया गया, लेकिन उन्होंने इसे नकारते हुए कहा, कागज डीपीआर नहीं, अब तो काम दिखाइए। ये सब जल्द पूरा करें और गुणवत्ता भी देखें। सांसद ने आयुक्त से सख्ती से पूछा कि सीवर कार्य की कोई डेडलाइन है या यह यूं ही कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक ही काम के लिए बार-बार सड़कें न खोदें, लाइन चेक करके ही काम पूरा करें और सड़कों को चलने लायक बनाएं। सांसद गणेश सिंह ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्य में तेजी नहीं लाई गई, तो आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे। नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीणा ने सांसद के सवालों पर सफाई देते हुए कहा कि कार्य को जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन मौसम और अन्य चुनौतियों के कारण देरी हो रही है। हालांकि, सांसद ने इसे अस्वीकार करते हुए तत्काल सुधार की बात कही। 

बूंदाबांदी ने बढ़ाई मुश्किलें, पहुंची सांसद तक फरियाद

सोमवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण सीवर के काम के चलते सड़कों पर कीचड़ फैल गया, जिससे व्यापार पूरी तरह ठप हो गया। इससे परेशान व्यापारी सांसद गणेश सिंह तक अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। मंगलवार को जब सांसद हालात का जायजा लेने पहुंचे, तो उनके सामने ही एक व्यापारी कीचड़ में गिर पड़ा। इस पर सांसद ने आयुक्त से कहा, 'देख लीजिए अपना काम सांसद ने आगे कहा कि सड़कों की दुर्दशा से निवासी और व्यापारी उनसे जवाब मांगते हैं, लेकिन जब काम ही कछुआ चाल से चल रहा है, तो वे क्या बताएं...ं?

एक से डेढ़ माह के अंदर कार्य पूर्ण करने का दावा 

इस बीच नगर निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि शहर में खास कर बाजार के अंदर सीवर लाइन का काम और रोड रेस्टोरेशन का कार्य अगले एक से डेढ माह के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। अब देखना यह है कि यह कार्य कब तक पूर्ण होता है। 

सांसद जी ... आप आते रहिए 

सांसद के बाजार दौरे से पहले नगर निगम निगम द्वारा डस्ट बिछाए जाने के बाद व्यापारियों का कहना था कि सांसद जी.. आप बाजार के दौरे पर आते रहिए कम से कम चलने लायक सड़क तो मिलती रहेगी। दरअसल एक दिन पहले सोमवार को हुई बारिश के बाद बाजार हालात बहुत ही बुरे थे लोग पैदल नहीं निकल पा रहे थे। सीवर के कारण हो रही परेशानी से निजात के लिए व्यापारियों ने सांसद से फरियाद भी की थी उसी के चलते सांसद गणेश सिंह मंगलवार को बाजार के दौरे पर थे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग का जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में युवक को चाकुओं से गोदा

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग का जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में युवक को चाकुओं से गोदा

भोपाल के भीम नगर में अक्कू गैंग ने पुरानी रंजिश के चलते राघवेंद्र सेन पर जानलेवा हमला किया। 38 सेकंड में किए 12 से ज्यादा वार। पूरी खबर और पुलिस कार्रवाई के बारे में यहाँ पढ़ें।

Loading...

Feb 25, 20265:10 PM

नारियल हाथ में लेकर जमीन पर लोटता कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, सड़क निर्माण की लगाई गुहार

नारियल हाथ में लेकर जमीन पर लोटता कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, सड़क निर्माण की लगाई गुहार

रीवा कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में युवक ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। दो साल से अधूरी सड़क, मुआवजा और पुल न बनने से गांव के लोग परेशान हैं।

Loading...

Feb 25, 20264:46 PM

घोटालेबाजों पर अफसर मेहरबान, स्कूल शिक्षा विभाग की फाइलें वर्षों से दबी, कार्रवाई शून्य

घोटालेबाजों पर अफसर मेहरबान, स्कूल शिक्षा विभाग की फाइलें वर्षों से दबी, कार्रवाई शून्य

रीवा के स्कूल शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटालों के बावजूद न कार्रवाई, न वसूली। अनुदान, गुरुजी, रंगाई-पुताई और फर्जी नियुक्ति मामलों की फाइलें अफसरों की मेहरबानी से वर्षों से दबी पड़ी हैं।

Loading...

Feb 25, 20264:43 PM

साधू बनकर आए ठग, मायाजाल फैलाकर दंपत्ति से उड़ा ले गए 10 लाख के गहने

साधू बनकर आए ठग, मायाजाल फैलाकर दंपत्ति से उड़ा ले गए 10 लाख के गहने

रीवा के चौड़ियार गांव में साधू के भेष में पहुंचे बदमाशों ने दंपत्ति को झांसे में लेकर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

Loading...

Feb 25, 20264:40 PM

रिलायंस बायो फ्यूल संयंत्र प्रदूषण मामले की जमीनी जांच आज, एनजीटी के आदेश पर कार्रवाई

रिलायंस बायो फ्यूल संयंत्र प्रदूषण मामले की जमीनी जांच आज, एनजीटी के आदेश पर कार्रवाई

सितपुरा स्थित रिलायंस बायो फ्यूल संयंत्र से जुड़े जल प्रदूषण मामले की संयुक्त जांच आज होगी। एनजीटी के निर्देश पर प्रशासन और एमपीपीसीबी स्थल निरीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करेंगे।

Loading...

Feb 25, 20264:37 PM