सतना में पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष चुनाव में मतदाता सूची गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों ने विवाद खड़ा कर दिया है। प्रांताध्यक्ष ने चुनाव स्थगित कर सूची सुधारने के निर्देश दिए। अब अगले दो माह बाद चुनाव संभव।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
इन दिनों देश की राजनीति में भूचाल लाने वाला वोट चोरी का मामला सतना में भी सुर्खियों में है। यह अलग बात है कि यह वोट चोरी किसी पंचायत या आम चुनाव में नहीं बल्कि पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष के चुनाव में सुर्खियों में है। वोट चोरी का आरोप वर्तमान जिला अध्यक्ष पर अपरोक्ष रूप से लगाए जा रहे हैं। हालांकि पटवारी संघ के प्रस्तावित चुनाव में मतदाता सूची के गड़बड़ी को लेकर संघ के प्रान्ताध्यक्ष ने फिलहाल चुनाव स्थगित कर मतदाता सूची में सुधार के निर्देश दिए हैं। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष का चुनाव 24 अगस्त को होना था। अध्यक्ष के चुनाव के लिए वर्तमान अध्यक्ष धर्मेन्द्र पांडेय और पटवारी अनूप पांडेय के बीच मुकाबला था।
चार तहसीलों के अध्यक्ष ने की थी मांग
पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष ने संघ के चुनाव स्थगित किए जाने की जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी अनंत सिंह पटवारी एवं दिवाकर मिश्रा को बताया कि सतना जिले के चार तहसील अध्यक्षों ने निर्वाचन स्थगित कर सदस्यता अभियान चलाकर शत- प्रतिशत सदस्य ता कराए जाने की मांग की थी। यहां उल्लेखनीय है कि जिले में 475 पटवारी हैं जिनमें से मात्र 125 ही संघ के आजीवन सदस्य हैं और यही चुनाव में मतदान कर सकते हैं। आरोपों के मुताबिक तहसीलों में जितनी पटवारियों की संख्या है उसके मुकाबले आधे से भी कम को आजीवन सदस्य बनाया गया है। यह सब एक सोची- समझी रणनीति के तहत किए जाने का आरोप वर्तमान अध्यक्ष पर लगाए जा रहे हैं।
दूषित मानसिकता से तैयार करवाई मतदाता सूची
मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए संघ के उप प्रांताध्यक्ष बृजेश निगम ने पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा था कि जिलाध्यक्ष का चुनाव सीधे मतदान से होने जा रहा है परन्तु यह चुनाव दूषित मानसिकता से तैयार करवाई गई मतदाता सूची से हो रहा है, इसमें कई प्रकार की खामियां हैं, चूंकि चुनाव में संघ में आजीवन सदस्य ही मतदान कर सकते हैं, इसमें कुछ विषमताएं हैं। श्री निगम विसंगतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि समय- समय पर वरिष्ठ पटवारियों द्वारा अपने तहसील अध्यक्ष के माध्यम से आजीवन सदस्यता शुल्क एवं सदस्यों की सूची भेजी गई थी उन किसी भी साथियों का नाम मतदाता सूची में नहीं है। ऐसे में क्या वरिष्ठ पटवारी साथी मतदान में भाग लेने के अधिकारी नहीं हैं क्या? इसी प्रकार अधिकांश तहसीलों का प्रतिनिधित्व सम मात्रा में नहीं है। जिसे देखते हुए संघ का चुनाव मतदाता सूची दुरुस्त होने तक अगले दो माह तक चुनाव स्थगित किया जाए।
ऐसी है तहसीलों में मतदाता सूची में गड़बड़ी
तहसील पटवारी आजीवन सदस्य

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।