वार्ड क्रमांक 5 में नाली निर्माण के दौरान भारी अनियमितताएं पकड़ में आने पर महापौर योगेश ताम्रकार ने मौके पर पहुँचकर गुणवत्ताहीन कार्य को तुरंत तोड़ने और नए सिरे से बनाने के निर्देश दिए। ठेकेदार का भुगतान रोकते हुए चेतावनी दी गई कि निर्धारित मानकों से समझौता करने पर ब्लैकलिस्ट की कार्यवाही होगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नगरीय क्षेत्र में चल रहे निर्माण व विकास कार्यों में गुणवत्ता को लेकर अक्सर शिकायतें आती रहती हैं लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि निगम की नोटिस के बावजूद ठेकेदार घटिया निर्माण कार्य जारी रखे हुए था। इस बात की सूचना जैसे ही महापौर को लगी उन्होंने स्पीकर व निगम के कार्यपालन यंत्री के साथ मौके पर पहुंचकर स्वयं कार्य की गुणवत्ता व तय मापदंडों को देखा। मौके पर गुणवत्ताविहीन कार्य पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए महापौर योगेश ताम्रकार ने संविदाकार को गुणवत्ताविहीन कार्य को तोड़कर नए सिरे से उसका निर्माण कराने का निर्देश दिया साथ ही निगम के उपयंत्री व सहायक यंत्री को भी निर्देशित किया कि जब तक नए सिरे से काम न हो जाए तब तक संबंधित ठेकेदार का भुगतान न किया जाए।
12 लाख का काम सड़क के 8 इंच नीचे ढाल दी नाली
वार्ड क्र. 5 में बरदाडीह चौक से झंकार टाकीज के बीच चल रहे नाली निर्माण की लागत लगभग 12 लाख रुपए है और यहां ठेकेदार का कारनामा यह कि उसने सड़क से 6 से 8 इंच नीचे नाली बना दी, और सड़क की चौड़ाई कम हो गई। इसी तरह पानी निकाले बगैर ही नाली ढलाई की जा रही थी। निरीक्षण में मेयर को जो अन्य कमियां मिली उसमें 6 से 8 इंच की दीवार में दो इंच कवर नाली में चढ़ाया जा रहा था। इस कवर पर यदि कोई कार भी चढती तो नाली टूट कर धंस जाती। आयुषी बिल्डर्स द्वारा किए जा रहे इस काम पर मेयर ने सख्त नाराजगी जहां जताई है वहीं सहायक यंत्री केपी गुप्ता ने भी काम को गड़बड़ बताया है।
वार्ड क्र. पांच में दो निर्माण कार्यों में मिली अनियमितता
महापौर योगेश ताम्रकार को वार्ड क्र. पांच में बरदाडीह से पुरानी झंकार टाकीज तक चल रहे नाली के निर्माण कार्य और विंध्य चेम्बर आफ कामर्स के पीछे की गली में गुणवत्ताविहीन काम मिला। मेयर के निरीक्षण के दौरान स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री आरपी सिंह, सहायक यंत्री केपी गुप्ता और दोनों निर्माण कार्यो की देखरेख कर रहे उपयंत्री सुलभ पाठक मौजूद रहे।
6 इंच की बजाय 24 इंच में डाली जा रही थी सरिया
महापौर ने विंध्य चेम्बर आफ कामर्स की गली के पीछे नाली निर्माण के काम को देखा जहां कम सरिया डाली जा रही थी और क्वालिटी भी खराब थी। बताया जाता है कि 6 से 8 फिट चौड़ी इस सड़क में नाली निर्माण के दौरान 6-6 इंच में सरिया डाली जानी थी लेकिन ठेकेदार द्वारा 24-24 इंच में सरिया डाली जा रही थी। लेवल भी सही तरीके से नहीं मिलाया जा रहा था। इस निर्माण कार्य को दोबारा करने के निर्देश दिए गए।
वार्ड क्र. पांच में दो स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। दोनों स्थानों पर तय मापदंडों के विपरीत गुणवत्ताविहीन कार्य पाया गया। गुणवत्ताविहीन कार्य को तोड़कर नए सिरे से निर्माण कार्य करने के निर्देश संविदाकार को दिए गए हैं। यदि ऐसा नही किया जाता है तो संविदाकार को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जाएगी। वार्ड में एक स्थान पर नाली में सरिया डाली जानी है तो दूसरे स्थान पर नाली निर्माण में गड़बड़ी है।
योगेश ताम्रकार, महापौर

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।