रामपुर बाघेलान क्षेत्र में खनन लीज के विरोध में किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बैठक बेनतीजा रही, किसान 40 वर्ष की लीज को पीढ़ियों पर बोझ बताते हुए जमीन देने से साफ इनकार कर रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रामपुर बाघेलान क्षेत्र की उपजाऊ कृषि भूमि को खनन के लिए चिन्हित किए जाने के विरोध में गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में बुलाई गई बैठक तीखे आक्रोश के बीच बेनतीजा समाप्त हो गई। जमुना, जनार्दनपुर, बैरिहा, पटरहाई, पगरा, झिरिया बाजपेयी, झिरिया कोठार और झिरिया कोपरिहान ग्राम पंचायतों के किसान एक स्वर में अड़ गए, सालाना प्रतिकर पर एक इंच जमीन नहीं देंगे। एसडीएम आरएन खरे और डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अरिंदम मुखर्जी, अनुराग, प्रोजेक्ट मैनेजर स्वप्निल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों को नई लीज नीति समझाने की कोशिश की गई, लेकिन किसानों के तीखे सवालों के आगे प्रशासन और कंपनी के तर्क कमजोर पड़ते दिखे।
किसानों ने 40 वर्ष की प्रस्तावित लीज को पीढ़ियों पर बोझ बताते हुए कहा कि 200 फीट गहरी खदान खोदकर जमीन को खेती योग्य लौटाने का दावा अव्यावहारिक है। अधिकांश किसानों ने लिखित आपत्तियां सौंपीं। बैठक के दौरान माहौल इतना गरमाया कि एक समय कंपनी के पदाधिकारी बैठक कक्ष छोड़कर बाहर निकल गए। अंतत: प्रशासन ने आश्वासन दिया कि गांव-गांव जाकर चर्चा की जाएगी, लेकिन किसान अपने रुख पर अडिग रहे। रामपुर बाघेलान में अब मामला महज प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं रहा। अलग-अलग तंबुओं में समानांतर कार्यक्रम और बैठक के भीतर तीखा टकराव संकेत दे रहे हैं कि किसानों का आक्रोश संगठित रूप ले चुका है। फिलहाल स्पष्ट है कि किसान झुकने को तैयार नहीं, और लीज प्रक्रिया पर घमासान अभी थमने वाला नहीं।
कड़ी शर्तों के साथ विरोध
बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 16 फरवरी को ग्राम बैरिहा की ग्राम सभा में सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को भी शामिल किया गया। ज्ञापन में उल्लेख है कि 4 फरवरी के खनिज अधिकारी के पत्र के आधार पर कंपनी 40 वर्ष की लीज लेना चाहती है। किसानों ने सवाल उठाया कि देश में ऐसा कोई उदाहरण नहीं जहां खदान को पूर्व स्थिति में पूरी तरह कृषि योग्य बनाया गया हो। ज्ञापन में ग्राम सभा की ये प्रमुख मांगें दोहराई गईं। ज्ञापन में साफ लिखा गया कि वर्तमान शर्तों पर पुस्तैनी जमीन का एक कण भी लीज पर नहीं देंगे।
ये मांगे रहीं मुखर
5 मकानों का पृथक मुआवजा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह