जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भाग लिया। उन्होंने युवाओं से जनजातीय समाज के विकास और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया।

जबलपुर । स्टार समाचार वेब
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने के केंद्र नहीं होते, बल्कि ये नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने वाले संस्थान हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आधुनिकता और परंपरा का संतुलन ही देश के समग्र विकास का आधार है।

राष्ट्रपति ने कहा कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जिस क्षेत्र में स्थित है, वहाँ जनजातीय संस्कृति की समृद्ध विरासत है। उन्होंने शिक्षित युवाओं से अपेक्षा की कि वे अपना दायित्व केवल करियर तक सीमित न रखें। उन्होंने जनजातीय समाज के युवाओं से कहा कि वे सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अपने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सेतु का कार्य करें। राष्ट्रपति ने विशेष रूप से नारी सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए स्वर्ण पदक जीतने वाली बेटियों की अधिक संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे बदलते भारत की सकारात्मक तस्वीर बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन जनजातीय अस्मिता, नारी शक्ति और नेतृत्व का अमर संदेश है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे विश्वविद्यालय से मिले ज्ञान का उपयोग 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने में करें। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से 5-5 पिछड़े गाँवों को गोद लेकर वहां के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की, ताकि जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय मात्र एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि वीरांगना रानी दुर्गावती के स्वाभिमान और बलिदान की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, तकनीकी और रोजगारोन्मुख शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की उच्च शिक्षा में सकल नामांकन दर (GER) राष्ट्रीय औसत से बढ़कर 28.9 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने विश्वविद्यालय की NAAC 'A+' ग्रेडिंग उपलब्धि के लिए सराहना करते हुए शोध और नवाचार को और अधिक गति देने पर जोर दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं और शिक्षकों के साथ आत्मीय संवाद किया। जानें उन्होंने क्या दिए सफलता के टिप्स और शिक्षा पर क्या कहा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, मध्य प्रदेश समाचार, डॉ. मोहन यादव, सामान्य प्रशासन विभाग, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, MP News, Jan Vishwas Abhiyan
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाह समाज पर दिए गए 'गुलाटी' वाले बयान पर भारी विवाद और विरोध के बाद, उन्होंने पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लिए और समाज से माफी मांगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में 'संगठन सृजन अभियान' के तहत सभी प्रकोष्ठ और जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण मामले में मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने जांच समिति पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट के सभी स्टे आर्डर निरस्त कर दिए हैं।
रीवा के चोरहटा क्षेत्र में अवैध पत्थर लोड हाईवा की टक्कर से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की और अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की मांग उठाई।
संजय दुबरी टाइगर रिजर्व की चर्चित बाघिन टी-29 लंबे समय से अपने पुराने क्षेत्र से गायब है। विशेषज्ञ इसे जंगलों में आग, मानवीय हस्तक्षेप और बदलते प्राकृतिक आवास से जोड़कर गंभीर चेतावनी मान रहे हैं।
सतना में सराफा कारोबारी के सूने घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए भोपाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 37.62 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।
सतना के अमकुई में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच तेज कर दी गई।
सतना और मैहर में सात अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे, योजनाओं की समीक्षा करेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे।