रीवा जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कें धंसने, रपटों से पानी बहने और सीवरेज खोदाई से शहर में आवागमन मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

कई रपटों के ऊपर से बहने लगा पानी, कहीं धंसी सड़क
रीवा, स्टार समाचार वेब
खामोश कदमों से जिले में दस्तक देने वाले मानसून के पहले एपीसोड ने ही व्यवस्थाओं की कलई खोलकर रख दी। तराई में सर्वाधिक हालत खराब बताई जा रही है। दो गांव का सड़क संपर्क टूटा, तो एक सड़क बीच से इस कदर धंस गई कि पैदल चलना भी दुश्कर हो रहा है। शहर के हाल भी अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं। सभी 45 वार्ड सीवर लाइन की चपेट में हैं, दोपहिया वाहन निकालना चैलेंज हो गया है। अगले तीन दिन तक बारिश संभावित है, लिहाजा हालात बिगड़ने से इंकार नहीं है। शनिवार की सुबह से शाम तक के बीच 16.9 मिलीमीटर वर्षा होने की जानकारी मिल रही है।
गत वर्ष 7 मिलीमीटर वर्षा 22 जून तक हुई थी। जबकि इस साल इसी अवधि में 8 गुना ज्यादा यानी 56 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। मौसम विभाग अगले तीन दिनों तक बारिश की चेतावनी दे रहा है। साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है। इसके अलावा जिले में तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी है। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश के साइड इफेक्ट भी सामने आ रहे हैं। जलभराव के मामले बढ़ने पर समस्या विकराल रूप ले सकती है।
जान जोखिम में डाल पुल कर रहे पार
यह दृश्य जिले के तराई अंचल का है। जहां ग्राम पंचायत कोनी से होकर गुजरने वाली स्थानीय नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। फिलहाल स्थिति यह है कि रपटा के ऊपर से पानी निकलने लगा है। ऐसे में लोग अपने ठिकाने तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर रपटा से गुजर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पानी बढ़ने के साथ दो गांव के बीच सड़क संपर्क टूटने की संभावना भी जताई जा रही है।
सीवर लाइन की खोदाई से शहर हुआ त्रस्त
नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी 45 वार्ड में गुजरात की सहज कंपनी द्वारा सीवरेज का काम कराया जा रहा है। जिन मुख्य व पहुंच सड़कों को खोदा गया उसमें कहीं पाइप डली है तो कहीं सड़क के दोनों ओर मिट्टी पड़ी है जो अब कीचड़ का रूप लेती जा रही है। सबसे परेशानी की बात यह है कि जिन गलियों में खोदाई की गई है उसे समतल न किए जाने की वजह से लोगों विशेषकर महिलाओं को साइकिल व स्कूटी निकालना किसी चैलेंज से कम नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल इसे तात्कालिक तौर पर सुधारा जाएगा इसकी भी उम्मीद उन्हें काफी कम है। इसके अलावा कई स्थान ऐसे हैं जहां बड़े वाहन के निकल जाने के बाद सड़क के बीचों बीच एक बड़ी व गहरी दरार बन गई है। जिसमें पानी भरा होने की वजह से लोग चोटिल भी हो रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा जिले में वर्षा तथा गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है ऐसे में शहरवासियों के लिए आगामी समय भी जोखिम भरे रहेंगे। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से अति भारी वर्षा वज्रपात आदि की संभावना है।
और धंस गई सड़क
बताया जा रहा है कि तराई क्षेत्र के कोनी कठहाई में हाल ही में बनकर तैयार पहुंच मार्ग पहली बारिश में ही धंस गया। लिहाजा इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो चुका है। बच्चों को भी इस मार्ग पर पड़ने वाले स्कूल के लिए जाने में भय लग रहा है।
जिले में अब तक 59.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले तीन दिनों से जिले के कई स्थानों में वर्षा का सिलसिला जारी है। जिले में पिछले 24 घंटे में रूक-रूक कर हो रही वर्षा में 21 जून को 16.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन जिले में सर्वाधिक 27 मिलीमीटर वर्षा सेमरिया तथा 25 मिलीमीटर वर्षा सिरमौर तहसील में दर्ज की गयी। इस दिन तहसील हुजूर में 6.2 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 19 मिमी, त्योंथर में 19 मिमी, मनगवां में 10 मिमी तथा जवा में 22 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक 59.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि अब तक तहसील हुजूर में 76.1 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 32.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 55 मिलीमीटर, सिरमौर में 101.6 मिलीमीटर, त्योंथर में 24 मिलीमीटर, सेमरिया में 83 मिलीमीटर, मनगवां में 37 मिलीमीटर तथा जवा में 66 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गयी। गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 7.28 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कटनी के आर्म्स डीलर द्वारा विधायक संजय पाठक के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 6 जुलाई को।
देश में बढ़ती महंगाई का असर अब मध्यप्रदेश में साफ दिखने लगा है। महंगाई ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। संकट की सीधी गाज रसोई के बजट पर गिरी है, जिससे हरी सब्जियों की आवक में भारी कमी आ गई है और उनके दाम आसमान छूने लगे हैं।
भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का त्यागपत्र मंजूर कर लिया गया है। इस संबंध में लोक भवन से आज यानी शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रो. जैन द्वारा 18 जून को प्रस्तुत त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य और राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।
रीवा में नीम चौराहा से स्टेडियम तिराहा सड़क निर्माण कार्य दो वर्ष की देरी के बाद शुरू हुआ है। निर्माण एजेंसी, तकनीकी मानकों और कार्य गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुल्क लेने के बावजूद मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रहीं। वार्ड ब्वाय की अनुपलब्धता, दवाओं की कमी और स्ट्रेचर तक परिजनों से चलवाने जैसी व्यवस्थागत खामियां सवाल खड़े कर रही हैं।
रीवा के दीनानाथ कोल और ननकी देवी ने संतान न होने की पीड़ा को प्रेरणा बनाकर 105 एकड़ बंजर भूमि को हरियाली में बदल दिया। 35 वर्षों की मेहनत से विकसित यह वन आज पर्यावरण और वन्यजीवों का आश्रय बन चुका है।
सिंगरौली के जियावन क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण और परिवहन को लेकर शिकायतें बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव, प्रशासनिक ढिलाई और राजस्व नुकसान के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नागौद में शराब से लदी लग्जरी कार पकड़े जाने के मामले में फर्जी किरायानामा बनाकर जांच को गुमराह करने की साजिश उजागर हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह