सतना और मैहर वनमंडलों में अप्रैल भर जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ीं, 60 से अधिक बीट प्रभावित, नरवाई जलाने से हालात बिगड़े, सैकड़ों एकड़ जमीन प्रभावित, वन विभाग सतर्क लेकिन चुनौती बनी रही

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
भीषण गर्मी के दिनों में जंगल में आग लगने की घटनाएं आम हैं। बीते माह में भी जंगल में आग की घटनाएं सामने आई। यहां के दो वनमंडलों की पूरे माह में औसतन हर दिन 2 नई बीट में आग का अलार्म बजा।
जानकारी के मुताबिक अप्रैल का महीना दावानल का रहा। इन तीस दिनों सतना और मैहर वनमंडल की कोई भी रेंज आग से अछूती नहीं रही। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक की सेटेलाइट रिपोर्ट भी यही कह रही है। इस रिपोर्ट के मुताबिक सतना की 7 रेंजों की 36 बीट और मैहर वनमंडल की मात्र 3 रेंजों की 31 बीटों में आग का अलार्म बजा था। हालांकि इसमें वन और राजस्व के बीच की जमीन की आग भी दर्ज की गई। यह वो समय था जब नरवाई जलाई गई। दोनों जिलों के कई राजस्व गांव में नरवाई की आग ने फारेस्ट फायर के अलार्म भी बजाती रही।
सबसे ज्यादा मैहर रेंज
दोनों वन मंडलों की 10 बीटों को मिला दें तो सर्वाधिक मैहर रेंज की बीट में आग का अलार्म बजा। दूसरा नंबर भी मैहर वनमंडल की ही रेंज का है। सेटेलाइट के आंकड़ों के मुताबिक मैहर रेंज की 14, अमरपाटन में 10 और मुकुंदपुर में 7 बीट में आग की घटनाएं सामने आर्इं। इसी तरह सतना वनमंडल की बात करें तो सर्वाधिक आग मझगवां रेंज में लगी। यहां कि 8 बीट में घटना सामने आई। इसके अलावा चित्रकूट, उचेहरा, सिंहपुर में 7-7 बीट, नागौद में 3 और सतना-बरौंधा में 2-2 बीट में आग का अलार्म बजा।
देवलहा में 200 हेक्टर साफ
17 अप्रैल 2026 को चित्रकूट उपवनमंडल में आने वाले मझगवां वनपरिक्षेत्र के देवलहा बीट में 12 बजकर 46 मिनट और 32 सेकेंड में आग लगने का अलार्म बज गया था। यह अलार्म हवा का सहारा पाकर दावानल में बदल गया था। कक्ष क्रमांक पी 839 और पी 840 में आग लगी थी। आग के दावानल में बदलने का कारण लेंटाना और वन तुलसा की झाड़ियां बताई गई थीं। आग 15 से 20 हेक्टेयर के जंगल को प्रभावित कर गई। यह आग सतही आग थी इसका मतलब है कि आग जंगल के पेड़ों को प्रभावित नहीं कर सकी। ऐसा वन विभाग कह रहा है।
नरवाई की 295 घटनाएं
जंगल की आग का अलार्म बज रहा था लेकिन खेतों की नरवाई भी जल रही थी। सतना और मैहर जिला में करीब 295 से ज्यादा जगहों पर नरवाई की आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। सेटेलाइट के डाटा के अनुसार सतना में 185 से अधिक और मैहर जिला में 110 से ज्यादा जगहों पर नरवाई जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें करीब 730 एकड़ की जमीन प्रभावित हुई हैं। सतना में 450 एकड़ और मैहर में 280 एकड़ की जमीन प्रभावित हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।