सतना-मैहर फोरलेन और नागौद लिंक रोड निर्माण कार्य एसडीओ बृजेश सिंह की स्वेच्छाचारिता और लापरवाही से प्रभावित हो रहा है। करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क का काम धीमी गति से चल रहा है, जबकि विभागीय पत्राचार और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। रीवा मुख्य अभियंता कार्यालय की चुप्पी ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
हवाई पट्टी के निर्माण मे हुई अनियमितता के प्रमुख सूत्रधार रहे लोक निर्माण विभाग के एक एसडीओ एक बार पुन: सुर्खियों में हैं। बात है सतना एयर स्ट्रिप के निर्माण में सतना से भोपाल तक विभाग की किरकिरी करा चुके एसडीओ बृजेश सिंह की जिनकी स्वेच्छाचारिता तो विभाग में चर्चा का विषय बनती ही रही है और अब वे समना बायपास के निर्माण की कमान मिलने से सुर्खियों में आ गए हैं। बताया जाता है कि शहर को यातयात के दबाव से मुक्त कराने में अहम भूमिका अदा करने वाली सतना-मैहर बायपास नागौद लिंक रोड के निर्माण का दायित्व उन्हें जब से मिला है तब से काम की प्रगति सुस्त हो गई है जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है।
क्या है मामला
दरअसल सतना- मैहर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। तकरीबन 40 करोड़ की लागत से बनने वाली 8.5 किमी सड़क का उन्नयन कर इसे फोर लेन रोड बनाना है और लोहरौरा के निकट इसे मैहर-नागौद लिंक रोड से जोड़ना है। बताया जाता है कि इस सड़क के निर्माण का काम लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से प्रभावित हो रहा है। दरअसल इस काम की मानीटरिंग का जिम्मा जिस एसडीओ बृजेश सिंह को दिया गया है वे पदीय दायित्वों के निर्वहन में कोताही बरत रहे हैं नतीजतन सड़क निर्माण के काम में विलंब हो रहा है। बताया जाता है कि इसके पूर्व इस काम की जिम्मेदारी आरके शुक्ला को एसडीओ का प्रभार सौंपकर दी गई थी जिन्होने काम शुरू कराया । उस दौरान तेजी से अर्थवर्क का काम हुआ लेकिन इसी बीच उन्हें रहस्यमयी तरीके से हटाकर बृजेश सिंह को प्रभार दे दिया गया जिसके बाद काम की गति मंद हो गई। बताया जाता है कि बृजेश सिंह मुख्यालय में नहीं रहते और रीवा से अप-डाउन करते हैं जिसके चलते कई बार वे अपने पदीय दायित्वों से विमुख रहते हैं।
इस मामले में लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन यंत्री रीवा के मुख्य अभियंता को कई पत्र लिखकर अवगत कराते हुए उनके स्थान पर किसी दूसरे अधिकारी की तैनाती की मांग भी करा चुके हैं।
कई चिट्ठियों के बाद भी अफसर मेहरबान
इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि जिस एसडीओ पर पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने, बिना बताए कार्यालय से नदारद रहने, समेत कई संगीन आरोप लगाकर स्वयं कार्यपालन यंत्री ने लगाकरपत्र लिखे हों उस एसडीओ को करोड़ों के सड़क निर्माण का जिम्मा दे दिया गया है। कार्यपालन यंत्री ने 8 अगस्त को लिखे मुख्य अभियंता को पत्र क्रमांक-5270/स्था/2025-26 के जरिए एसडीओ बृजेश सिंह की स्वेच्छाचारिता , मनमानी व अधिकारियों के निर्देशों के न मामने के मसले से अवगत कराया था । पत्र में साफ साफ लिखा गया था कि उनके अधीन चलने वाले निर्माण कार्यों में न तो प्रगति है ओर न ही गुणवत्ता क्योंकि वे कभी मौके पर होते ही नहीं है। पीडब्लूडी के ईई द्वारा लिया गया यह इकलौता पत्र नहीं है बल्कि इसके पूर्व 29 जून से 14 जुलाई तक लोक निर्माण विभाग के ईई (कार्यपालन यंत्री ) कार्यालय से 7 पत्र लिखे गए लेकिन लोक निर्माण विभाग रीवा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता कार्यालय ने रहस्यमयी चुप्पी साध रखी है।
निर्देशों को ठेंगा 8 जून से नदारद
प्रभारी एसडीओ बृजेश सिंह आला अधिकारियों के निर्देशों को भी ठेंगा दिखाते रहे हैं। 12 जुलाई को बाढ़ आपदा के दौरान जलमग्न हुई माधवगढ़ सरिया टोला की पुलिया की न तो जिला प्रशासन व विभाग को जानकारी दी गई और कलेक्टर के निर्देश के बावजूद भी निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर रहे। इसी प्रकार कलेक्टर के निरीक्षण में मौजूद रहने के निर्देशों के बावजूद 17 जुलाई को प्रभारी एसडीओ जिला अस्पताल तक नहीं पहुंच सके जबकि सर्किट हाउस में वे मौजूद थे। इन आरोपों से संबंधित पत्र रीवा मुख्य अभियंता कार्यालय में जहां धूल खा रहे हैं वहीं प्रभारी एसडीओ के अधीन में दिए गए काम सतना में धूल धुसरित हो रहे हैं। बावजूद इसके उन पर बरती जा रही विभागीय मेहरबानी प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से बीते 21 दिनों से लापता दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता निर्वा को आखिरकार वन्यजीव निगरानी टीम ने सुरक्षित खोज निकाला है। रेडियो कॉलर के सिग्नल बंद होने के कारण मानसून के घने जंगलों में उसकी लोकेशन ट्रेस करना एक बड़ी चुनौती बन गया था।
भोपाल में कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने महंगाई और मिलावटखोरी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने तेल, शक्कर, दाल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने और मिलावट के मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 50 हजार से अधिक संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। सरकार की अपील खारिज कर 2400 ग्रेड पे बरकरार रखा गया है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी में मध्य प्रदेश के कई नागरिक फंस गए हैं। संकट से निपटने के लिए दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर बन रहे एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। जानिए मंदिर की विशेषताएँ और सिंहस्थ 2028 से जुड़े आयोजनों की पूरी जानकारी।
भोपाल में रक्षाबंधन पर कांग्रेस नेताओं पीसी शर्मा और आरिफ मसूद ने महंगाई के खिलाफ अनोखा विरोध जताया। बहनों को शक्कर के पैकेट उपहार में दिए और बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा।
रक्षाबंधन का त्यौहार जहां खुशियां लेकर आता है। वहीं इस बार मध्यप्रदेश में अपने घर जाने वाले आम यात्रियों के लिए यह किसी बड़ी मुसीबत से कम साबित नहीं हो रहा।आलम यह है कि इंदौर से पुणे का बस किराया कई जगह फ्लाइट के टिकट के बराबर पहुंच गया है।
वंदे मातरम को लेकर देश में गरमाई राजनीति के बीच इंदौर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रगान, वंदे मातरम और देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, गांजा, स्मैक और चरस समेत ₹5.41 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।