सतना के शासकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने महंगे उपकरणों के बिना 80 रुपये के फोलिस कैथेटर से 68 बच्चों की आहार नली में फंसे सिक्के निकालकर चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की। भोपाल में हुए राष्ट्रीय शिशु रोग सम्मेलन में इस शोध को प्रथम पुरस्कार मिला।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
भोपाल में हुई शिशु रोग विशेषज्ञों की वार्षिक सम्मेलन के सतना जिले में हुई बच्चों की शोध को पहला पुरुस्कार दिया गया है। जिले से शासकीय मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक डा. प्रभात सिंह एवं डा. संजीव प्रजापति को पुरस्कार के साथ सम्मान से भी नवाजा गया। बताया गया कि शिशु रोग विशेषज्ञों का वार्षिक सम्मेलन भोपाल में 12 से 14 दिसम्बर तक आयोजित किया गया था। इसमें देश भर से आए 700 शिशु रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। सतना के जिला अस्पताल और यस हास्पिटल में की गई इस रिसर्च को कांफ्रेंस में डा. प्रभात सिंह बघेल द्वारा प्रस्तुत किया गया और सतना की इस शोध को पहला स्थान मिला।
पहले रेफर करना पड़ता था हायर सेंटर
डा. प्रभात सिंह ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले जब उन्होंने सतना मेडिकल कॉलेज ज्वाइन किया था तब बच्चों की आहार नली में सिक्के फंसने वाले केस आते थे, विभाग में पीडियाट्रिक एंडोस्कोप एवं गैसट्रो विभाग न होने के कारण बच्चों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता था। चूंकि सिक्का निकालने के लिए प्रयोग की जाने वाली एंडोस्कोपी की कीमत लगभग 15 लाख के आसपास आती है। बच्चों के आहार नली में सिक्का फंसने के कारण बच्चों को काफी दर्द, उल्टी जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। बिना मशीन के ऐसी परिस्थितियों का सामना करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डा. संजीव प्रजापति से चर्चा की गई और वार्ड में आसानी से मिलने वाले फोलिस कै थेटर के जरिए सिक्का निकलने की कोशिश शुरू की गई जो कि काफी सफल रही।
स्वास्थ्य संस्थाओं में दी जाएगी जानकारी
डा. प्रभात सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल एवं निजी अस्पतालों में इस कैथेटर के जरिए 68 बच्चों के आहार नली में फंसे सिक्कों को अब तक निकाला जा चुका है। इस रिसर्च को दूसरे देश के डाक्टरों को भी बताने के लिए इस विषय पर शोध किया गया। शोध पत्र बनाकर भोपाल में हुई शिशु रोग विशेषज्ञ कांफ्रेंस में पेश किया गया जिसमें देश के जाने-माने डाक्टरों द्वारा सतना में हुए इस शोध को सराहा गया और पहले प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। डा. सिंह ने बताया कि अब इस शोध को जिले की छोटी-छोटी स्वास्थ्य संस्थाओं में भी बताया जाएगा ताकि आसानी से बच्चों के आहार नली में फंसे सिक्के एवं अन्य चीजों को आसानी से बाहर निकाला जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के गौतम नगर में रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित OYO होटल पर नगर निगम ने की पहली बड़ी सीलिंग कार्रवाई। वहीं व्यापारियों ने मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने रामधुन गाकर किया विरोध।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उज्जैन के खाचरोद स्थित भगवान श्री राम मंदिर विवाद पर 72 साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मंदिर की संपत्ति के असली मालिक सिर्फ भगवान श्री राम हैं और इसका उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए होगा।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दिव्यांग बच्चों संग राखी बांधी। शक्कर के दामों, सड़कों की स्थिति और अमेरिकी वीजा विवाद पर उनके बेबाक और हास्यप्रद बयानों की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर विवाद गहरा गया है। सीबीआई ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पिता नवनिधि शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
रीवा में 20 अगस्त की बाढ़ के पांच दिन बाद भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं। लोग घरों में कैद हैं और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। महापौर ने जलभराव के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की रिपोर्ट मांगी।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।
बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में करीब 300 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। सीधी, शहडोल और सिंगरौली में नदी किनारे गांवों को अलर्ट किया गया।
सतना में नौ साल से जारी सीवर कार्य की गुणवत्ता और सड़क रेस्टोरेशन पर सुनवाई हुई। निगरानी एजेंसी ने काम बेहतर बताया, जबकि जमीनी हालात पर सवाल उठे। तहसीलदार जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
सतना जिला अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन लीकेज मिलने से मंगलवार के चार नियमित ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। शिकायत के बाद अस्थायी मरम्मत हुई, लेकिन स्थायी समाधान और ओटी की सुरक्षा को लेकर सवाल कायम हैं।